KWNS – पुरी में आयोजित (IATO) के40वे वार्षिक अधिवेशन में छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड की ओर से अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक विवेक आचार्य IFS देश एवं विदेश से आये ट्रैवल ऑपरेटर एवं टूरिज़्म इंडस्ट्री के लोगो के सामने छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की पर्यटन को साझा करने हेतु उपस्थित और छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं देश-विदेश के पर्यटन उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास हेतु उठाए जा रहे नवीन कदमों और राज्य की विशिष्टताओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अब MICE पर्यटन (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) के लिए भी तैयार है तथा राज्य बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।
श्री शर्मा ने पर्यटन निवेश और उद्योग सहयोग को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक अधोसंरचना का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है।


