KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 जून को वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान एवं सम्मान समारोह के अवसर पर समाजसेवी संस्था ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ द्वारा शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
प्रशांत शर्मा को यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र, पूर्व न्यायाधीश दीपक तिवारी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा की सुपुत्री सविता पाठक के करकमलों से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्था की प्रमुख सुषमा तिवारी, संरक्षक अजय शर्मा, सचिव ममता शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, पत्रकार एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर प्रशांत शर्मा ने आयोजकों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि पत्रकारिता को और अधिक निष्ठा, निष्पक्षता तथा समर्पण के साथ करने की प्रेरणा है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों और स्नेह रखने वाले लोगों के प्रति भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


