खबर वर्ल्ड न्यूज़ – शिव तिवारी, बिलासपुर, 24 फरवरी 2024/केंद्रीय योजनाओं से लगातार लोगों को लाभ मिल रहा है। योजनाओं से छुटे लोगों को लाभान्वित करने शासन द्वारा विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन आज मुंगेली नाका स्थित मैदान में किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। तिफरा निवासी श्री राजकुमार गोड़ को भी जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिला। योजना के तहत उन्हें 2 लाख रूपये की राशि का चेक मिला। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती राधिका गोड़ ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना पंजीयन करवाया था। श्रीमती राधिका की मृत्यु होने के पश्चात श्री राजकुमार गोड़ को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि दो लाख रूपए मिली।
Trending
- शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
- महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
- नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
- रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड

