Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    • छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
    • नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
    • बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
    • नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
    • तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *20 नवंबर को भारत मंडपम में होगा छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत का होगा प्रचार-प्रसार*

    *पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष पहल, मेले के दौरान पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में बुकिंग कराने पर मिलेगी 30 प्रतिशत की विशेष छूट*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 16 नवंबर 2026/ नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन की अपार संभावनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में प्रभावी सहभागिता करते हुए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ग्रामीण पर्यटन, साहसिक पर्यटन और पर्यटन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मेले में स्थापित छत्तीसगढ़ पर्यटन के स्टॉल पर बड़ी संख्या में पर्यटक, आगंतुक और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि पहुंचकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, वन्यजीव अभयारण्यों, ऐतिहासिक धरोहरों और विशिष्ट जनजातीय संस्कृति के प्रति पर्यटकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

     

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा भारत मंडपम के हॉल एच-4, प्रथम तल पर स्थापित पर्यटन स्टॉल के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यहां आने वाले आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट, आवासीय सुविधाओं और विभिन्न पर्यटन गतिविधियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पर्यटन मंडल की इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना तथा अधिक से अधिक पर्यटकों को प्रदेश भ्रमण के लिए आकर्षित करना है।

     

    *ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे नीति से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर*

     

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्रामीण पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को सामने लाते हुए पर्यटकों को गांवों की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक जीवनशैली, स्थानीय खानपान, लोककला, हस्तशिल्प और जनजातीय संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पर्यटन एवं होमस्टे नीति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करने और स्थानीय समुदायों को पर्यटन आधारित आजीविका से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, स्थानीय कारीगरों और जनजातीय समुदायों के लिए स्वरोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश में रहकर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

     

    *पर्यटकों के लिए विशेष सौगात, रिसॉर्ट बुकिंग पर 30 प्रतिशत की छूट*

     

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा विशेष आकर्षक प्रस्ताव भी दिया जा रहा है। मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल पर पहुंचकर पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में बुकिंग कराने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को 30 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

     

    यह विशेष प्रस्ताव 14 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की अवधि में उपलब्ध रहेगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित करना तथा पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट और आवासीय सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाना है।

     

    पर्यटन मंडल द्वारा प्रदान की जा रही इस विशेष छूट से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भ्रमण की योजना बनाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलेगी।

     

    *20 नवंबर को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन*

     

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत 20 नवंबर 2026 को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह अवसर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन की विविध संभावनाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

     

    छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के आयोजन से मेले में आने वाले देश-विदेश के आगंतुकों को प्रदेश की विशिष्ट पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार को भी विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

     

    *प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और जनजातीय संस्कृति बन रही आकर्षण का केंद्र*

     

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रति आगंतुकों की विशेष रुचि प्रदेश की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करती है। छत्तीसगढ़ का चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरें, मैनपाट का प्राकृतिक सौंदर्य, बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य तथा बस्तर की अनूठी जनजातीय संस्कृति पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रखते हैं।

     

    प्रदेश में प्रकृति, संस्कृति, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियों का अद्भुत संगम है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा इन्हीं विशेषताओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में पहुंच रहे पर्यटक और टूर ऑपरेटर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वहां तक पहुंचने के साधनों, आवासीय सुविधाओं और भ्रमण की संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

     

    *राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन की पहचान मजबूत करने की पहल*

     

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की सहभागिता प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के प्रचार-प्रसार और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे और स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने तथा पर्यटन को स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक विकास से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र के विस्तार से प्रदेश के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में आजीविका के नए अवसर विकसित होने की संभावनाएं हैं।

     

    पर्यटन मंडल की यह पहल छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के साथ स्थानीय समुदायों को पर्यटन विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ को आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में नए अवसर प्रदान करेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldNovember 20, 20267

    मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश प्रभावित…

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026

    नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026

    नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

    November 20, 2026

    बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.