Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    • शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई
    • कोरबा जिले में कृषक उन्नति योजना बनी वरदान: कम उपज वाले किसानों को भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
    • राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का शानदार आगाज: पहले दिन 805 किसानों को मिले टोकन, कम पैदावार पर भी मिलेगा पूरा बोनस
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 15, 2026Updated:November 15, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि, जनजातीय अंचलों के किसानों को बड़ी राहत*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे और खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की व्यवस्था की है। किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

     

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कई बार कम उत्पादन अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण किसान निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ के अनुपात में धान नहीं बेच पाते। ऐसी स्थिति में भी पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी उसे प्रदान की जाएगी। इस प्रकार किसानों को प्रति एकड़ 13 हज़ार 839 रुपये की पूरी निर्धारित सहायता मिलेगी। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    *प्रदेश के 3,095 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यापक व्यवस्था*

     

    राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश के लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के 33 जिलों में कुल 3,095 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर 2026 की स्थिति में इनमें से 2,805 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,606 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 1,10,979.20 क्विंटल मोटा धान, 80,489.60 क्विंटल पतला धान तथा 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है।

     

    *धान खरीदी में बालोद और राजनांदगांव जिले सबसे आगे*

     

    जिलेवार आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी की गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बालोद जिले में 161 उपार्जन केंद्रों में से सभी 161 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं तथा 123 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हो गई है। यहां अब तक सर्वाधिक 24,676 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। राजनांदगांव जिले के 122 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी किए गए हैं तथा 115 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 26,464.40 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है। महासमुंद जिले में 202 केंद्रों में से 201 में टोकन जारी हुए तथा 176 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 20,444.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। धमतरी जिले में 108 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 99 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 19,829.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है।

     

    इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 157 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी हुए तथा 118 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 16,320.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। दुर्ग जिले में 123 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 83 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 13,952.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 72 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 71 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 11,871.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ हैl बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में 181 केंद्रों में से 178 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 116 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 10,004.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। रायपुर जिले में 159 केंद्रों में से 158 में टोकन जारी हुए तथा 129 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 9,365.60 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।

     

    कवर्धा जिले में 144 उपार्जन केंद्रों में से 141 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 80 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 7,386 क्विंटल धान खरीदा गया है। गरियाबंद जिले में 97 केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी हुए तथा 92 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 6,743.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। बलरामपुर जिले में 54 केंद्रों में से 50 में टोकन जारी हुए तथा 34 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 5,614 क्विंटल धान खरीदा गया है।

     

    *बस्तर से सरगुजा तक खरीदी की गतिविधियां जारी*

     

    बस्तर संभाग के जिलों में कांकेर के 163 उपार्जन केंद्रों में से 148 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 54 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 3,220.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। कोंडागांव जिले के 73 केंद्रों में से 64 में टोकन जारी हुए तथा 26 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 3,888.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। बस्तर जिले में 88 केंद्रों में से 50 में टोकन जारी हुए तथा 9 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 474 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। नारायणपुर जिले के 19 केंद्रों में से 13 में टोकन जारी हुए तथा सभी 13 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 294.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। बीजापुर जिले में 31 केंद्रों में से 8 में टोकन जारी हुए तथा 5 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 95.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। दंतेवाड़ा जिले में 16 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 13 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 22 क्विंटल धान खरीदा गया है। सुकमा जिले में 27 उपार्जन केंद्रों में से एक केंद्र में टोकन जारी हुआ है, जबकि खरीदी प्रारंभ होना शेष है।

     

    बिलासपुर जिले में 154 उपार्जन केंद्रों में से 151 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 89 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 3,603.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 23 केंद्रों में से 22 में टोकन जारी हुए तथा 15 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 2,155.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। मुंगेली जिले में 113 केंद्रों में से 109 में टोकन जारी हुए तथा 30 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 1,956.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। कोरबा जिले में 73 केंद्रों में से 55 में टोकन जारी हुए तथा 11 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 438 क्विंटल धान खरीदा गया है। जांजगीर-चांपा जिले में 134 केंद्रों में से 115 में टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि खरीदी प्रारंभ होना शेष है।

     

    रायगढ़ जिले में 112 उपार्जन केंद्रों में से 58 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 2 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां अब तक 310.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। सक्ती जिले में 129 केंद्रों में से 108 में टोकन जारी हुए तथा 2 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 26 क्विंटल धान खरीदा गया है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में 95 केंद्रों में से 80 में टोकन जारी हुए तथा 20 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 1,075.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। कोरिया जिले में 24 केंद्रों में से 22 में टोकन जारी हुए तथा 17 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 1,984 क्विंटल धान खरीदा गया है। सरगुजा जिले में 61 केंद्रों में से 54 में टोकन जारी हुए तथा 6 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 489.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। सूरजपुर जिले में 60 केंद्रों में से 55 में टोकन जारी हुए तथा 18 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 2,006 क्विंटल धान खरीदा गया है। जशपुर जिले में 49 केंद्रों में से 40 में टोकन जारी हुए तथा 2 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 95.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। बलरामपुर जिले में 54 केंद्रों में से 50 में टोकन जारी हुए तथा 34 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 5,614 क्विंटल धान खरीदा गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 28 केंद्रों में से 26 में टोकन जारी हुए तथा 2 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 395.60 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।

     

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 43 केंद्रों में से 42 में टोकन जारी हुए तथा 36 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 3,161.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। इस प्रकार प्रदेश के सभी 33 जिलों में धान खरीदी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों को अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

     

    *मोटा, पतला और सरना धान का भी हो रहा उपार्जन*

     

    प्रदेश में अब तक उपार्जित कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान में 1,10,979.20 क्विंटल मोटा, 80,489.60 क्विंटल पतला और 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिलेवार किस्मों के आंकड़ों के अनुसार बालोद में 3,230.40 क्विंटल मोटा, 21,304.40 क्विंटल पतला और 141.20 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ है। बेमेतरा में 8,735.60 क्विंटल मोटा, 6,278.80 क्विंटल पतला और 1,306 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। दुर्ग में 3,722 क्विंटल मोटा, 9,502.80 क्विंटल पतला और 728 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ है। राजनांदगांव में 9,173.60 क्विंटल मोटा, 16,280.80 क्विंटल पतला तथा 1,010 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। धमतरी में 11,580.80 क्विंटल मोटा, 7,796 क्विंटल पतला और 452.40 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ है। महासमुंद में 20,444.80 क्विंटल मोटा धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।

     

    *रायगढ़ जिले में 85,501 किसानों का पंजीयन, 20 चेक पोस्ट पर निगरानी*

     

    रायगढ़ जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 105 से बढ़ाकर 112 तथा सेवा सहकारी समितियों की संख्या 69 से बढ़ाकर 79 की गई है। जिले में कुल 85,501 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, जिनका पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 860 किसानों की वृद्धि हुई है। धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर नजर रख रहे हैं।

     

    राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्था, समय पर टोकन जारी करने, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के माध्यम से पूरी आदान सहायता उपलब्ध कराने जैसे निर्णयों से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। सरकार की इन किसान हितैषी पहलों से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली का नया मार्ग प्रशस्त होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था

    By Khabar WorldNovember 15, 20261

    *2500 लोगों के खानपान का इंतजाम, बीसियों फूड स्टॉल्स और सजावट, फिर भी सिंगल यूज…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

    November 15, 2026

    कोरबा जिले में कृषक उन्नति योजना बनी वरदान: कम उपज वाले किसानों को भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.