नई दिल्ली। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसे जिगर और यकृत भी कहा जाता है। इसका प्रमुख कार्य शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालना है। साथ ही लिवर कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर ग्लूकोज में तब्दील करता है। आसान शब्दों में कहें तो लिवर में पाचन तंत्र की सभी प्रक्रिया होती है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। औसतन लीवर का वजन तकरीबन 3 पौंड तक हो सकता है। गलत खानपान और खराब दिनचर्या से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। वहीं, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं-
ग्रीन टी पिएं
डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट के गुण लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही मधुमेह और मोटापा में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर और फैट कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना कम से कम दो कप चाय जरूर पिएं।
नींबू पानी पिएं
नींबू पानी पीने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-सी युक्त चीजों के सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह गुनगुने गर्म पानी में नींबू रस मिलाकर पिएं।
चुकंदर का सेवन करें
ग्रीन टी की तरह चुकंदर में भी एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो फैट को कम करने में मददगार साबित होते हैं। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करना लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए चुकंदर को डाइट में जरूर शामिल करें।
सेब खाएं
डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स से लिवर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा, सेब में पेक्टिन पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।