Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर जिला अस्पताल से सोमवार देर रात एक विचाराधीन महिला बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला बंदी का नाम पूजा गुप्ता है, जो की बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। बीते 22 अगस्त को पुलिस ने डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी डिलीवरी के बाद बीती रात वह मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को लेकर नौ दो ग्यारह हो गई।बता दें कि महिला बंदी के फरार होने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। X पर जानकारी साझा करते मुख्यमंत्री ने लिखा, आज राजधानी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा में 600 श्रद्धालु अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट और मैहर की तीर्थ यात्रा करेंगे। इस शुभ अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ एक दिवसीय जोरदार प्रदर्शन शुरू किया। गांधी मैदान से कूच करते हुए सीएम निवास का घेराव करने की योजना है। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस का यह प्रदर्शन महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक सख्त संदेश देने की कोशिश है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को बस्तर जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील बस्तर, बकावंड, लोहण्डीगुडा, भानपुरी, नानगुर तौकापाल, बास्तानार, करपावंड के 114 परीक्षा केन्द्रों में छात्रावास अधीक्षक (श्रेणी-द) की भर्ती परीक्षा आयोजित किया जाएगा। जिसमें बस्तर जिले से 27,848 परीक्षार्थी शामिल होगें। व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र वेबसाईट में अपलोड कर दिये गये है, परीक्षार्थी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। छात्रावास अधीक्षक (श्रेणी-द) भर्ती की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 1 घंटे पूर्व पहुंच कर सूचना…

Read More

अब तक 26 सौ से अधिक डायलिसिस सेशन से मरीज हुए लाभांवित,38 एक्टिव मरीजों का हो रहा है नियमित डायलिसिस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला हॉस्पिटल बलौदाबाजार में 2 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग एवं डीएमएफ के सहयोग से अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। जिसके अब सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी मरीजों को मिल रहा है। जिले के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों का डायलिसिस के लिए यहां आना होता है ऐसे में उन्हें इसका पूरा लाभ मिल रहा है। दिसम्बर 2023 से लेकर अगस्त 2024 तक प्रति दिवस तीन डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1050.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2263.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 537.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 538.5 सूरजपुर जिले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में भारी बारिश के चलते जिला अस्पताल में पानी घुस गया है। अस्पताल के माइनर ओटी, ओपीडी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में 3 फीट तक पानी बह रहा है। अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में भी पानी बह रहा है।दरअसल, वार्डों में पानी पहुंचाने के कारण मरीजों को डर सताने लगा है कि, कहीं नाले से होकर आने वाले बरसाती पानी में जहरीले सांप-बिच्छू न आ जाए। प्रशासन की तरफ से करोड़ों की लागत से निर्माण कार्य कराए जाने के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा…

Read More

मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन एवं पशु हानि की घटनाओं से निपटने हेतु भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान(20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों…

Read More

मानबाई को घर में ही मिल रही स्वच्छ पेयजल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा सभी घरों तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गांव-गावं तक सभी घरों में नल-जल का कनेक्शन दिया जा रहा है, जिससे लोगों को आसानी से पीने का साफ पानी उपलब्ध हो रहा है। साथ ही उन्हें पानी लाने दूर भी नहीं जाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित गांव बरदुला में भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन पहुंच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ऐसे जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी भवन जो मरम्मत योग्य नही है, को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है, ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमान की क्षति होने से बचा जा सके।  एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मरवाही के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133, नवीन…

Read More