Author: admin

आधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा जोर अतिरिक्त सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए जरुरी दिशा -निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। देशभर में शीघ्र ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामो में आधोसंरचना विकास, आर्थिक सशक्तिकरण, स्वस्थ जीवन एवं गुणवात्तपूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव श्रीमती आर.जया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरुरी दिशा -निर्देश दिए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में देशभर के जिलों से कलेक्टर जुड़े थे।बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने…

Read More

पगडंडियों से चलकर बीच खेत में पहुंचे मंत्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम सकरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन किया। उन्होंने पगडंडियों से चलकर बीच खेत में पहुंचकर मोबाईल के माध्यम से जियो-रिफ्रेंसिंग के जरिए एंट्री कर खसरा का सत्यापन किए। इसके लिए मंत्री श्री वर्मा स्वयं सर्वेयर बने। उन्होंने ग्राम सकरी के किसान नेतराम साहू के खेत खसरा नंबर 1150,1151 एवं 1152 का सत्यापन कार्य पूर्ण किए. श्री वर्मा ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में विकसित करने का…

Read More

कोटा क्षेत्र में 250 आवारा पशुओं को पहनाया गया रेडियम बेल्ट खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशु प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र में आवारा पशुओं के गले में रेडियम की बेल्ट बांधी गई। मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में तहसीलदार कोटा के नेतृत्व में पशु विभाग , नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा कोटवारों की टीम ने कोटा नगर व आसपास क्षेत्रों के लगभग 250 आवारा पशुओ के गले में रेडियम की…

Read More

स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता,प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया हैं। उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में भी हिस्सा लिया। गार्डन में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई। विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत…

Read More

कलेक्टर ने सख्त हिदायत देते कहा- रोजाना देरी से आने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपना रवैया सुधार ले खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज सुबह 10 संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर में संचालित विभिन्न जिला कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और जिला स्तरीय कर्मचारियो से आवश्यक जानकारियां ली। कलेक्टर वर्मा में निरीक्षण करते हुए विभाग के अधिकारी-कर्मचारियो को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शासकीय कार्यालय का समय सुबह 10 निर्धारित है, निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र भ्रमण अथवा दौरा निर्धारित…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – छत्तीसगढ़ राज्य ने रोजगार सृजन के मामले में देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी *Periodic Labour Force Survey (PLFS)*की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में चल रहे रोजगार सृजन और विकास प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है।    *ग़ौरतलब है कि ⁠राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा पीएलएफएस के लिए…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – छत्तीसगढ़ राज्य ने रोजगार सृजन के मामले में देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी *Periodic Labour Force Survey (PLFS)*की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में चल रहे रोजगार सृजन और विकास प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है।    *ग़ौरतलब है कि ⁠राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा पीएलएफएस के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकात्म माननवाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर गृहग्राम बगिया में उनके तैलचित्र पर सादर श्रद्धासुमन अर्पित किया। और कहा, आदरणीय दीनदयाल उपाध्याय जी सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त थे, उनके ओजस्वी विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। आज देश में प्रखर राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक चिंतक व साहित्यकार के रूप में पहचान बनाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती है। आज हम आपको पंडित जी के एक ऐसे अनछुए किस्से के बारे में बताएंगे, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। पंडित जी का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- गरियाबंद। धमतरी से उत्पादित नियो राइस ब्रान तेल जांच में अमानक पाया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने 16 लाख का जुर्माना ठोका है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जप्त सामग्री के खिलाफ यह अब तक की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गरियाबंद के एक किराना स्टोर से तेल का नमूना लिया था। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में की गई जांच में नियो राइस ब्रान तेल अवमानक पाया गया।मामले में सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने तेल निर्माता कंपनी पीबीएस ऑयल और नॉमिनी प्रभास अग्रवाल पर 8-8 लाख का जुर्माना लगाया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। बता दें कि साय सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति का दौर जारी है। सरकार ने अब राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद भी नियुक्ति कर दी है। सरगुजा जिला के रहने वाले विश्व विजय तोमर को अध्यक्ष बनाया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के रहने वाले विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अंबिकापुर में अभी पार्षद हैं। इसके साथ ही…

Read More