खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। बता दें कि साय सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति का दौर जारी है। सरकार ने अब राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद भी नियुक्ति कर दी है।
सरगुजा जिला के रहने वाले विश्व विजय तोमर को अध्यक्ष बनाया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के रहने वाले विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अंबिकापुर में अभी पार्षद हैं। इसके साथ ही वे अभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

