Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवासीय विद्यालय दुगईगुड़ा में शनिवार को पहली कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी बच्चे की मौत मामले में कांग्रेस ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम को समिति के संयोजक बनाए गए हैं, यह समिति आज घटना स्थल दुगईगुड़ा पहुंचकर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस द्वारा गठित टीम दुगईगुड़ा के आवासीय विद्यालय, मृतक बच्चे के परिजनाें से मिलने के लिए पंहुच गये हैं। विदित हाे कि दुगईगुड़ा के आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी छात्र राजेश पुनेम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बनियागांव में रहने वाले सुखदेव की धर्मपत्नी फूलमती बघेल ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया, पत्नी की मौत का गम के चलते सुखदेव ने खाना पीना छोड़कर केवल पत्नी के बारे में सोचने के कारण वह बीमार हो गया, उसे मेकाॅज में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आज साेमवार काे उसकी भी मौत हो गई।मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव के पुत्र उमेश ने बताया कि पिता सुखदेव खेती किसानी का काम करते थे, उनके 5 बच्चों भी अपने माता-पिता के साथ खेत में काम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अन्नू साहू के पति बीमार थे और काम नहीं कर पा रहे थे, वहीं अन्नू की घरेलू कामगार के रूप में होने वाली आय उनके परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। जब उनके घर में निराशा का माहौल छाया हुआ था, तब अन्नू ने यह तय किया कि उन्हें किसी अन्य पेशे की ओर रुख करना होगा। अन्नू छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की गलियों में अपनी ई-रिक्शा चलाती हैं, लोग उन्हें ध्यान से देखते हैं। हल्की ठंडी हवा और सड़कों के शोर के बीच अन्नू आत्मविश्वास से आगे बढ़ती हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखतीं।अन्नू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। पितृ पक्ष के दौरान आयोजित भोज में खाना खाने के बाद 72 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा, इनमें 50 बड़े तो 22 बच्चे शामिल थे। दो बच्चों को हालत गंभीर देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूरा मामला जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खामभाट का है, जहां पितृ पक्ष के दौरान लोगों को भोज कराया गया। बताया जा रहा है इस दौरान हाल ही में सुधारे गए बोर का पानी पिलाया गया, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने की खबर पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1159.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से उज्जैन, काशी, और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए सीधे बस सेवा शुरू की जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा के बाद रायपुर से अयोध्या के लिए भी डायरेक्ट बस सेवा शुरू की गई थी, जो अभी भी संचालित हो रही है।सरकार द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश के साथ 53 मार्गों पर बस सेवाओं के लिए एमओयू साइन किया गया, जिससे भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे शहरों के लिए भी अब रायपुर से सीधी यात्रा की जा सकेगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ।4 नई परियोजनाओं के…

Read More

प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए लगातार विभागों में वैकेंसी निकाल रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर में ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती के लिए मात्र 12वीं पास होने की जरुरत है। 12वीं पास छात्र ग्राम पंचायत सचिव के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म को जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है। शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने वाले छात्रों की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन में योग्यता, नियम और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।  

Read More