Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद मुंगेली के परमहंस वार्ड स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रमदान कर साफ-सफाई में अपना योगदान दिया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित संगठनों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए शपथ भी लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, चेम्बर ऑफ कामर्स, हरियर मुंगेली, सुघ्घर मुंगेली, पंतजलि योग समिति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विगत दिवस 29 सितंबर दिन (रविवार) को वृहद ऑयल पॉम पौध रोपण अभियान 15 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 के तहत ग्राम रेवे (बेरला) में ऑयल पाम कृषक संगोष्ठी एवं पौधरोपण के तहत कृषक प्रीतम चंदेल के फार्म में 10.00 एकड़ जमीन में अवधेश चंदेल (पूर्व विधायक बेमेतरा) के द्वारा पौधा रोपण कार्य किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि ऑयल पाम योजना, केन्द्र सरकार का महत्वपूर्ण योजना है जिससे हमारा देश खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। कृषकों को लंबी अवधि की फसल जिसे बार-बार लगाने की आवश्यकता न हो व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विगत दिनों कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में चंद्रबेस सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीपी शर्मा महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा व्योम श्रीवास्तव जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में बेरला ब्लॉक के शा. नवीन महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला के समस्त विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण माह, एक युद्ध नशे के विरूद्ध, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन शक्ति आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दिया गया। जिसमें व्योम श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी के द्वारा बाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जीएसटी के तहत कंपनसेशन सेस के पुनर्गठन के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल की 54 वीं बैठक में कंपनसेशन सेस को समाप्त कर एक नया कर ढांचा तैयार करने पर जोर दिया गया था। इसी तारतम्य में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अगुवाई में गठित इस कमेटी में ओपी चौधरी के अलावा असम…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।
बिहान अंतर्गत सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक विकास, कन्वर्जेंस परियोजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में विगत दिवस दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक विकास अंतर्गत खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जेंडर समानता, सामाजिक समावेशन एवं पी आर आई, सी बी ओ कन्वर्जेंस परियोजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक सह कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे की उपस्थिति में किया गया। बैठक सह कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं…
प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश जनदर्शन में आज कुल 130 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील बलौदा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावण्ड वन परिक्षेत्र अंर्तगत करपावण्ड कोलावल मार्ग पर उड़ीसा सीमा के पास से संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन के साथ 4 आराेपियाें रंजीत मलिक, मकर भतरा, अजय निहाल एवं लंबा सुना काे बन विभाग की टीम के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त वन्य प्राणी को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को उनके 2 नग मोटर सायकल के साथ करपावण्ड वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा वन्यप्राणि संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओ के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 16794/04 दर्ज…
स्वच्छता ही सेवा अभियान- रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय में छात्राओं ने किया सफाई और पौधारोपण
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया बेमेतरा के बालिका छात्रावास की छात्राओं ने 29 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस अभियान में छात्राओं ने न केवल बालिका छात्रावास परिसर की सफाई की बल्कि कृषि महाविद्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही महाविद्यालय के सौंदर्यीकरण को बढ़ाया देने के लिये छात्राओें ने फ्लावर प्लांट का पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रमुख अधिष्ठाता डॉ. संदीप भण्डारकर सर ने किया और एन.एस.एस. प्रमुख एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साक्षी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना गंगालूर से डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान से वापस आने के दौरान नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर छिपते हुए तीन संदिग्ध व्यक्ति देखे गए, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्यिों से पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम निवासी गायता पारा मुनगा थाना गंगालूर एवं लखन कुंजाम पिता स्व. हुंगा कुंजाम निवासी गायतापारा…

