खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद मुंगेली के परमहंस वार्ड स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रमदान कर साफ-सफाई में अपना योगदान दिया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित संगठनों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए शपथ भी लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, चेम्बर ऑफ कामर्स, हरियर मुंगेली, सुघ्घर मुंगेली, पंतजलि योग समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, गांव में गंदे एवं कचरे ढेर जमा स्थानों की सफाई, मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन तथा स्वच्छाग्रही, सफाई मित्र के योगदान की सराहना, पिछले वर्ष किये गए कार्यों को एक उत्सव के रुप में मनाना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

