खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बनियागांव में रहने वाले सुखदेव की धर्मपत्नी फूलमती बघेल ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया, पत्नी की मौत का गम के चलते सुखदेव ने खाना पीना छोड़कर केवल पत्नी के बारे में सोचने के कारण वह बीमार हो गया, उसे मेकाॅज में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आज साेमवार काे उसकी भी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव के पुत्र उमेश ने बताया कि पिता सुखदेव खेती किसानी का काम करते थे, उनके 5 बच्चों भी अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करते थे, 2 माह पहले मां फूलमती बघेल का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद लगातार उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान मां फूलमती बघेल का निधन हो गया, मां की मौत के बाद पिता का काफी गहरा सदमा लगा, जिसके बाद उसने भी खाना पीना छोड़ दिया, बच्चों के द्वारा बार-बार उन्हें खाने के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कहते रहे, लेकिन पिता सुखदेव पत्नी फूलमती की मौत का गम सह नही पाए और बीमार पड़ गए । उनके उपचार के बाद उन्हाेने भाेजन करना छोड़ दिया, जिसके बाद 28 सितंबर को पिता को मेकाॅज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान सुखदेव की भी मौत हो गई।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

