Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
khabarworld24.-रायगढ़। जेल में हर साल नवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल भी करीब 50 कैदी और बंदी रोजाना मां दुर्गा का व्रत रख रहे हैं। जेल के अंदर ही पूजा-पाठ और भजन कीर्तन किया जा रहा है। नवरात्रि शुरू होने से पहले जेल प्रबंधन ने कैदियों से व्रत और पूजा को लेकर बात की, जिस पर कई कैदियों ने सहमति जताई। इसके बाद पहले दिन 8 महिलाओं और 78 पुरुषों ने व्रत रखा। दूसरे दिन 44 पुरुष कैदियों ने व्रत रखा और माता रानी की पूजा की। इसके अलावा तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45…
khabarworld24.-बिलासपुर । इस बार भी बिलासपुर में विजयादशमी के दिन पुलिस मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होगा। जिसमे सामान्य सभा के स्वीकृति के अनुसार नगर विधायक अमर अग्रवाल ही रावण दहन करेंगे। नगर निगम का रावण दहन कार्यक्रम बेहद ही भव्य रहता है, इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पुलिस मैदान पहुंचते है। इस बार 12 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व मनेगा, ऐसे में अभी से इसकी तैयारी निगम प्रबंधन द्वारा शुरू कर दिया गया है। मौजूदा स्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है, आने वाले एक-दो दिन के…
*मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम खोलने पर बनी सहमति, चार जिलों को होगी सप्लाई* रायपुर l छतीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक आज रायपुर के आबकारी भवन में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। संचालक मंडल की इस बैठक में बेवरेज कारपोरेशन के विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वप्रथम 21 अगस्त को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरणों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बेवरेज कार्पोरेशन द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ -दिल्ली l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं।
khabarworld24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बाद नगरीय निकायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के सभी निकायों में जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली है। दीपावली से पहले सूची को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस के समक्ष अपने कब्जे वाले निकायों को बचाने की चुनौती है। यही कारण है कि संगठन ने वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारियों को निकाय की…
अतिथियों ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अखण्ड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा पंडरिया रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित रास गरबा महोत्सव के दूसरे दिवस का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी,संजय यादव,रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा,कत्थक नृत्यांगना एवं छत्तीसगढ़ी फ़िल्म कलाकार दीपाली पाण्डेय,मनोज पाण्डेय एवं समाज के सदस्यों ने पं मनोज मिश्रा के निर्देशन में विधिवत पूजा अर्चना कर तथा गरबा नृत्य कर किया। नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि रास गरबा का यह आयोजन अखण्ड ब्राह्मण समाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। अपने घर की परछी में मक्के का बीज निकालती रामबाई खुश है कि इस बार दशहरा-दीपावली के त्यौहार के समय बहुत ज्यादा आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। कोरबा शहर से लगभग सौ किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी इलाकों में रहने वाली रामबाई के लिए जीवनयापन किसी जद्दोजहद से कम नहीं है। वह बताती है कि जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना शुरू की है तब से उन्हें अपने खाते में हर माह एक हजार रुपए आने की गारण्टी मिल गई है। उनका कहना है कि वह आने वाले दशहरा-दीपावली को बीते बरसो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में दूषित पानी के कारण डायरिया का प्रकोप फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर 2 लाेगाें की मौत हो गई है जबकि 17 अन्य पीड़ित बताए जा रहे है जिनमे से 12 का इलाज अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य अमले ने गांव में कैंप किया है और डोर टू डोर जाकर टीम ग्रामीणों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत भवन के पास पंचायत ने एक मोहल्ले में पानी की समस्या दूर करने बोर…
डा चंद्रशेखर उईके ने कहागरीबों का बेहतर इलाज और आयुष्मान योजना से मरीजों का बेहतर इलाज होता है खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यू वंदना हॉस्पिटल उसलापुर रोड में आज से अत्यधिक सुविधाजनक अल्ट्रासोनोग्राफी एवं ईकार्डियोग्राफी मशीन से मरीज का बेहतर इलाज करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इस नई मशीन का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के हाथों हुआ। इस अवसर पर शहरी विकास केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि वंदना हॉस्पिटल गरीबों का अस्पताल है। हम सबको सेवा धर्म का पालन करना चाहिए यहां गरीबों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नवरात्रि के अवसर पर मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है, काफी संख्या में किशोर युवाओं के साथ अन्य वर्ग के लोग भी पदयात्रा कर रहे हैं। जिसके चलते हैं सड़कों पर पद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता सपन देवांगन ने प्रशासन, सभी सामाजिक संगठनों, एवं व्यक्तिगत रूप से पदयात्रियों की सेवा के लिये लगाये गये पदयात्री सेवा केंद्रों में रेडियम भी अनिवार्य रूप से…

