Author: admin

khabarworld24.-रायपुर। एकीकृत बाल संरक्षण योजना, मिशन वात्सल्य महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रवर्तकता कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से कम आयु के देख-रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिकित्सकीय, पोषण, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु परिवारों को अनुपूरक सहायता के रूप में धन राशि प्रदान किया जाना है, जिससे बच्चे के जीवन स्तर की गुणवत्ता में सुधार हो सके और बालक का सर्वाेत्तम हित सुनिश्चित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली हुई जानकारी के अनुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 यथा संशोधित 2021 का एक प्रमुख…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 550 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। यादव को डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। बता दें कि वे 17 अगस्त से जेल में बंद हैं, और इस मामले में अब तक कुल 185 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें 13 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। चार दिन पहले अदालत ने यादव की न्यायिक रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी थी, क्योंकि पुलिस ने समय रहते चालान…

Read More

khabarworld24.-रायपुर। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी टीम के साहसिक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों को सराहते हुए, मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर कार्य कर रही है, जिससे नक्सलियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियानों को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। शाह ने कहा कि हमने डिफेंसिव नीति को छोड़कर आक्रमक नीति…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l कांग्रेस सरकार में खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताकर ठेकेदार को 500 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी करने के आरोपी केके श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से झटका लगा है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। दिल्ली के रावत एसोसिएट के डायरेक्टर अर्जुन रावत ने रायपुर में शिकायत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी हाईवे कंस्ट्रक्शन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करती है। 2023 में आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णन…

Read More

khabarworld24.-रायपुर। नक्सल ऑपरेशन पर आज दिल्ली में अहम बैठक हुई। जिसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आदरणीय गृह मंत्री जी, निश्चित ही आपके इस आग्रह से नक्सल गतिविधियों में लिप्त युवा बंदूक छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। मेरा भी प्रदेश के युवा, जो नक्सल गतिविधियों में लिप्त हैं, उनसे आग्रह है कि नक्सलवाद से किसी का भला होने वाला नहीं है, इसलिए हिंसा छोड़ मुख्य धारा से जुड़कर समाज के विकास में सहभागी बनें। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नक्सल पुनर्वास नीति और बस्तर के सुदूर अंचलों के समुचित विकास के लिए लिए नियद नेल्लानार योजना…

Read More

khabarworld24.- बिलासपुर। बिलासपुर में नवरात्र पर्व पर जगह-जगह गरबा और डांडिया की धूम मची है। वहीं, सेलिब्रेटी के साथ युवा गरबा और डांडिया करते मस्ती में थिरकते नहीं थक रहे हैं। रविवार की रात देश की प्रसिद्ध कलाकार और बिग बास फेम सीजन-8 की रनर अप मनारा चोपड़ा ने शहरवासियों के साथ गरबा खेला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि बिग बॉस में मेरा थीम कैसा लगा। सोमवार को अभिनेत्री भाग्यश्री भी आएंगी, जिसे लेकर खासा उत्साह है। शहर में नवरात्रि पर्व देर रात तक लोगों की भीड़ जुटने लगी है। जगह-जगह आयोजित गरबा और डांडिया में युवक-युवतियों…

Read More

khabarworld24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धर्मिक नगरी दुर्ग के गंजपारा में स्थित सत्तीचौरा मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की अलग प्रतिमा है। यहां प्रतिदिन माता का श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार भी केवल ज्वेलरी या अन्य बदलने तक सीमित नहीं है। बाकायदा प्रतिमा की पेंटिंग भी बदली जाती है, जोकि पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र स्थान में होता है, दुर्ग के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर की स्थापना भले ही अभी कुछ वर्षों पूर्व ही हुई है परंतु यहाँ क्वांर नवरात्र पर्व में विगत 48 वर्षों से माता जी की…

Read More

khabarworld24.-भिलाई । नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर पति पत्नी ने मिलकर एक किसान को ठग लिया। उन्होने उससे 29 लाख रुपए तो लिया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो किसान ने इसकी शिकायत दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराई।दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम मोहलाई दुर्ग निवासी किसान नोखेलाल सिन्हा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो किसानी के साथ-साथ सीजी पीएससी की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने उसके साथ 29 लाख रुपए की ठगी की है। उन्होने नोखेलाल को सीजी…

Read More

khabarworld24.-रायपुर/दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जारी नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार…

Read More

*नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली l देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की पुलिस ने 31 नक्सलियों को…

Read More