खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नवरात्रि के अवसर पर मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है, काफी संख्या में किशोर युवाओं के साथ अन्य वर्ग के लोग भी पदयात्रा कर रहे हैं। जिसके चलते हैं सड़कों पर पद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता सपन देवांगन ने प्रशासन, सभी सामाजिक संगठनों, एवं व्यक्तिगत रूप से पदयात्रियों की सेवा के लिये लगाये गये पदयात्री सेवा केंद्रों में रेडियम भी अनिवार्य रूप से रखा जाय, जिन पदयात्रियों के बैगौं में रेडियम की पट्टी नहीं है उन यात्रियों के बैगौं में रेडियम अवश्य लगवाए ताकि हाइवे में वाहन चालकों को दूर से ही रेडियम दिखाई दे और वाहन चालक सावधानी से वाहन चला सके। उन्हाेने वाहन चालकों से भी अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान डीपर लाइट का उपयोग करें एवं वाहन को इन दिनों सावधानी पुर्वक चलाऐ। जिससे खुद की सुरक्षा के साथ पदयात्री भी सुरक्षित रहे। प्रशासन भी हर पदयात्री केंद्रों में रेडियम भी अनिवार्य रूप से रखने हेतु प्रेरित करें जिसमें जान की सुरक्षा के साथ सेवा का फल प्राप्त होता रहें।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

