Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को पकड़ा है, जो खुद को एसीबी (ACB) का फर्जी अफसर बताकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के रायपुर पासपोर्ट ऑफिस में बैठे अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप और जेल जाने का डर बताकर 5 लाख की ठगी की थी। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने पांच धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, पासपोर्ट सेवा केंद्र श्याम प्लाजा रवि नगर में कार्यरत अभिजीत दत्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे प्रभात शर्मा नाम का युवक अभिजीत के पास पहुंचा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास के चलते दो युवकों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का है।जानकारी के अनुसार, तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। चौक के बीचोंबीच तलवार, चाकू लहराकर दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 चाकू और मौके से 14 बाइक जप्त किया गया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार स्थित मैट्रिक चौक के बीच में खड़े होकर 15 से 20 युवक अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान हाथ में चाकू तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे। इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए जिले में कार्यरत 6 प्रधान आरक्षक पदोन्नत हुए, जिन्हें पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, अति. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के द्वारा प्रोमोट हुए अधिकारियों को पद अनुसार स्टार बैज, पी कैप पहनाकर बेहतर कार्य करने उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, ट्रैफिक प्रभारी राकेश ठाकुर एवं ऑफिस स्टाफ के द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। प्रआर से सहायक उप निरीक्षक हेतु पदोन्नत अधिकारियों के नाम…
कार्तिक का महीना 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रहेगा। कार्तिक महीने का नाम कार्तिकेय स्वामी के नाम पर पड़ा है। इसके बारे में भगवान नारायण ने ब्रह्मा को, ब्रह्मा ने नारद जी को और उन्होंने महाराज पृथु को कार्तिक मास के बारे में बताया है। कार्तिक माह में कुछ ऐसे काम या उपाय हैं जो विशेषकर करना चाहिए, इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन में कभी दुख का सामना नहीं करना पड़ता। कार्तिक माह में करें ये उपाय लंबी उम्र के लिएकार्तिक माह में धनतेरस पर औषधियों के जनक यानी धन्वंतरि की पूजा का दिन है…
नई दिल्ली। टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित और रजनीकांत-अमिताभ बच्चन स्टारर, एक्शन ड्रामा ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सालों बाद दो सुपरस्टार्स (अमिताभ बच्चन और रजनीकांत) को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे। ऐसे में फिल्म की शानदार ओपनिंग हुई थी। फिर अपने चार दिन के एक्स्टेंडेड ओपनिंग वीकेंड में ‘वेट्टैयन’ ने दम दिखाते हुए भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।हालांकि इसके बाद वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन काफी गिरा और अब ये बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है। चलिए यहां…
करवा चौथ का व्रत इस बार इतवार, 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, लेकिन बिना पानी (Water) पिएं व्रत रखने से शरीर में कमजोरी आ सकती है और डिहाइड्रेशन (dehydration) भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि बिना पानी पिएं कैसे आप खुद को हाइड्रेट रख सकती हैं और पूरे दिन एनर्जेटिक बनी रह सकती हैं। इसके लिए आपको उपवास (Fasting) से पहले कुछ चीज करना जरूरी है, आइए आपको बताते हैं क्या… करवा चौथ व्रत से पहले कर लें ये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब 50% महंगाई भत्ता मिलेगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 प्रतिशत DA बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं अब राज्य सरकार ने इसका आदेश भी आज जारी कर दिया है, आदेश के अनुसार, अक्टूबर महीने से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा। इससे 700 से लेकर 8000 रुपये तक का फायदा होगा।बता दें सातवां वेतनमान के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत, जबकि छठे वेतनमान के तहत कर्मचारियों को 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है। सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को 239 प्रतिशत महंगाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में बकावण्ड विकासखण्ड के निरीक्षण दौरे में प्राथमिक शाला बजावण्ड का औचक निरीक्षण किया। स्कूल परिसर में बस्तर कलेक्टर हरीश एस और बस्तर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने स्कूली बच्चों के साथ पंगत में बैठकर दोपहर का भोजन किया। उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई एवं मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछा। वहीं प्रधान पाठक ने अधिकारियों से स्कूल भवन के स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब सेवन जैसे कृत्य किया जाता है। इसे रोकने की कार्रवाई करें।…

