खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास के चलते दो युवकों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का है।
जानकारी के अनुसार, तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर नहीं आ रहा था। बुधवार शाम को गांव वालों को घर में अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला, तो टीम ने देखा कि दो युवक बेहोश पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के 6 लोग एक बाबा का फोटो लेकर साधना कर रहे थे, जिनमें तीन लड़के, दो युवतियां और उनकी मां शामिल थी। परिवार के लोग कई दिनों से खाली पेट साधना कर रहे थे और खुद को घर में बंद कर रखा था। साधना के दौरान ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती परिवार के दो सदस्य विक्षितों की तरह हरकत कर रहे हैं। यह मामला बुधवार को गांव वालों की सूचना के बाद सामने आया।
हालांकि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

