खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को पकड़ा है, जो खुद को एसीबी (ACB) का फर्जी अफसर बताकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के रायपुर पासपोर्ट ऑफिस में बैठे अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप और जेल जाने का डर बताकर 5 लाख की ठगी की थी। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने पांच धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पासपोर्ट सेवा केंद्र श्याम प्लाजा रवि नगर में कार्यरत अभिजीत दत्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे प्रभात शर्मा नाम का युवक अभिजीत के पास पहुंचा और स्वयं को एसीबी का अफसर बताया, उसने अभिजीत के खिलाफ शिकायतें होने और छवि खराब कर नौकरी तक छीन लेने की धमकी दी। इससे बचाने के लिए प्रभात ने पांच लाख रूपए लिए। अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास होने पर अभिजीत ने देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी धारा 204, 205, 308, 318-4, 319-5 के तहत गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

