Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी पुलिस काे ग्राम आमाबाल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब दिगर राज्य से लाकर बिक्री करने हेतु कब्जे में रखने कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा,अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा गवाहों को साथ लेकर बताए जगह में घेराबंदी कर दबिश दिए। आरोपी के घर परछी में कब्जे में 9 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा का कुल 450 नग पौवा मिला। पूछताछ करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कमिश्नर कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में आज शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार कमिश्नर डोमन सिंह की पहल पर हर माह के तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सभी कार्यालयों की साफ-सफाई की जानी है। कमिश्नर कार्यालय के साथ-साथ अन्य कई विभागों के कार्यालय का कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वच्छता कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यालय परिसर, गलियारे, बैठक कक्ष और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और कचरे का उचित निपटान किया गया। इसके साथ ही…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विवाद निपटाने के दिए निर्देश पत्रकारों को दिए भवन का उपयोग पत्रकार हित में किया जाए ना कि किराए में दिया जाए : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज कवर्धा विधायक कार्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जिला प्रेस क्लब में विवाद पर विस्तृत चर्चा की। क्लब के सदस्यों ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रकाश वर्मा स्वयंभू अध्यक्ष बने बैठे हैं और लगातार मनमानी किया जा रहा है। प्रेस क्लब में आज तक विधिवत निर्वाचन नहीं हुआ है अध्यक्ष और उनके कुछ सहयोगियों द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के अनंतपुर पुलिस द्वारा आज शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम अनंतपुर में शासकीय कन्या उच्च.माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गांव से आए पालकों को महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्ति,अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार धीवर द्वारा ग्राम अनंतपुर में शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में आयोजित पालक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम उसूर के सोसाइटी में उसूर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष तिरूपति भंडारी की नक्सलियों ने धारदार हथियार से ताबड़ताेड़ कमला कर हत्या कर दी है। उसूर पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार आज शनिवार दोपहर में 3.45 बजे थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम उसूर के सोसाइटी में चावल वितरण करने के दाैरान उसूर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष तिरुपति भंडारी पिता खर्रा भंडारी उम्र 35 वर्ष निवासी मारुड़बाका वर्तमान निवास बीजापुर की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कारित कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को…
विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री द्वारा भी सायबर जागरूकता के लिए आमजनो को किया प्रेेरित खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला कबीरधाम में आमजनों को वर्तमान परिदृश्य में हो रहे सायबर अपराधों के संबंध में अवगत कराकर उनसे जागरूक रहने के लिए दिनाँक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाये जा रहे सायबर जनजागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम की कड़ी में दिनंाक 19 अक्टूबर 2024 को स्थानीय कवर्धा शहर में चल रहे स्वदेशी मेला में प्रतीक चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राईम के नेतृत्व में जिला सायबर टीम पहूंचकर आमजनों को सायबर से संबंधित अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने पाम्पलेट वितरित कर सायबर अपराधों से…
नई महिला चौपाटी, हाई मास्क लाइटों, गार्डन, भारत माता एवं अटल के निर्माण एवं गांधी चौक के सौन्दर्यीकरण और चौपाटी से संवरेगा पंडरिया नगर खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं को देखते हुए लगातार विकास कार्य किये जा रहें हैं। पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार निर्माण कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पंडरिया के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना विकास व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु धुरबेड़ा की ओर रवाना हुये थे। आज शनिवार को अभियान से वापसी के दौरान लगभग 12 बजे के मध्य ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से आईटीबीपी 53 बटालियन के दो जवान अमर पनवार उम्र 36 वर्ष निवासी महाराष्ट्र एवं के. राजेश उम्र 36 वर्ष निवास कडप्पा आंध्रप्रदेश शहीद हो गये हैं, वहीं नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। नारायणपुर जिला पुलिस के दो घायल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि,भाजपा रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। क्षेत्र में सरकार के काम को लेकर लोगों में उत्साह है। यहां से भाजपा को लगातार आशीर्वाद मिलता रहा है। हमारे वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार भी रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिलेगा। यहां फिर से कमल खिलेगा। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित किया है। दक्षिण में कांग्रेस को माकूल जवाब मिलेगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित महत्वर्पण दिशा-निर्देश / एडवाइज़री जारी की गयी है। अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध सावधानी बरतने की अपील की। ज़िला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति लायसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदें, यह सुनिश्चित करें, कि आप गुणवत्ता वाले पटाखे खरीद रहे है जो दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने वाले हो। इमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्क, बड़े मैदान जैसे खुले स्थानों में पटाखें जलाएं।पटाखे जलाते समय संभावित आपातकालीन…

