खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के अनंतपुर पुलिस द्वारा आज शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम अनंतपुर में शासकीय कन्या उच्च.माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गांव से आए पालकों को महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्ति,अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार धीवर द्वारा ग्राम अनंतपुर में शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक पर अलग अलग गांव से आए ग्रामीणों को नशा मुक्ति के तहत शराब या नशा करने से हानि,यातायात संबंधी जानकारी,अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। जिले में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए ,यातायात नियमों का पालन करने तथा मौत के कारणों में हेलमेट व सौटबेल्ट सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने बताया कि मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोन नही उठाना, किसी अनजान को नंबर न देना, ऑनलाइन गेम नहीं खेलना, घर से स्कूल आने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत हो तो थाना में सूचना देना और वर्तमान में होने वाले सायबर अपराध के बारे में और सायबर अपराध होने पर 1930 में काल कर जानकारी देने बारीकी से जानकारी दिया गया। अभिव्यक्ति एप कैसे उपयोग करे, सोशल मीडिया के सही उपयोग फेसबुक,इंस्टाग्राम, वॉट्सएप एवम अन्य एप्लीकेशन के सेफ्टी फिचर्स…और बच्चो के कैरियर गाईडेंस की जानकारी और पैरारीगल वालंटियर सुप्रिया द्वारा विधि से संबंधित जानकारी दिया गया।
इस दरमियान ग्राम करंडी गागड़ा,अनंतपुर ,घोड़सोड़ा ,गुमड़ी, शिवनी ,अंगाकोना और आस पास के पालक गण ,स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार कोमरे शिक्षक हृदय प्रयाग ,मीराचरण धुर्वे ,रीता कावडे ,नीतू ठाकुर ,लक्ष्मी मांडवी, सुशील शर्मा सुचित्रा मंडावी ,बिंदु ठाकुर, वेद राम साहू ,निरंजन पोयम ,विमल, संतोष यादव, पियूष त्रिपाठी और स्कूल के अन्य शिक्षक गण,विक्रम मंडावी किसान संघ अध्यक्ष,सनत यादव मंडल महामंत्री, पुरन सिंह मानिकपुरी अध्यक्ष शाला विकास समिति देवा और थाना के प्रधान आर.रघुनाथ कश्यप,आरक्षक चेतन ,पैरालीगल वालंटियर सुप्रिया शील उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

