Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
गिरदावरी सर्वे रिपोर्ट का गंभीरता से करें सत्यापन उप पंजीयक भी राजस्व अधिकारियों की बैठक में रहेंगे मौजूद खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने मंथन सभाकक्ष में आज राजस्व विभाग के कामकाज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने और तेज़ी से मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति राज्य स्तर पर प्रथम पांच में होने चाहिए। उन्होंने अगले राजस्व बैठक में उप पंजीयक और जिला पंजीयक को भी बुलाने को कहा है। बैठक में जिले के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने एक एक अधिकारी वार मामलों के निराकरण…
जिले में 15 साल से पुराने 261 वाहन हैं दर्ज, 30 अक्टूबर तक नीलाम करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में ट्रेडिंग कंपनी में रकम जमा करने पर 3 गुना अधिक ब्याज मिलने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नकुल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार आवेदक रितेश कुमार यादव ने FIR दर्ज कराई। नकुल साहू निवासी धरदेई शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वार्ड नंबर 23 में रहता है, जिसने बताया कि वह एक ट्रेडिंग कंपनी है जिसमें पैसा जमा करने पर तीन गुना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गैंगस्टर अमन साहू को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। उसकी पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने गंज थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर अमन को रिमांड पर लिया था, जहां उसने अपनी अपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी। अमन साहू का नाम रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर हुई शूटआउट से जुड़ा हुआ है। बतादें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद से अमन की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है।…
दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों को लम्बे संघर्ष यात्रा का मिला सुखद परिणाम मुख्यमंत्री ने निभाया बहनों से किया वादा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। बुधवार को मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिवंगत शिक्षक (पंचायत संवर्ग) के आश्रित को पात्रता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था। इस संवेदनशील निर्णय पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स (TSR) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आज़ाद सिंह है। सर्विस राइफल (AK-47) से खुद पर फायरिंग की है। मौके पर खून ही खून बिखरा मिला। घटना के बाद खदान में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर सूचना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। माओवादियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों के इस कायराना करतूत से चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया है। दरअसल, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव ने पद्दोन्नत हुए 06 प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक- 1. जामवंत देशमुख, 2. भेनू राम वर्मा, 3. नरेश राम साहू, 4. साहू, 5. राजेश कुमार दीवान, 6. श्रीराम यादव को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया। पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर खूंखार भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी मवेशियों को चराने गया था। तभी एक गुफा में छिपे भालू को देखने का प्रयास किया, इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। वहीं भालू के हमले से एक मवेशी की भी मौत हो गई है। यह मामला जटगा चौकी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम पंचायत आमलीकुंडा निवासी ईश्वर धंनवार (38 वर्ष) रोज की तरह अपनी गाय-बकरी चराने गया हुआ था। तभी वह नाले के…

