Author: admin

योजना के तहत मिल रही त्वरित स्वास्थ्य सहायता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए वरदान बन रही है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिरहोर जनजाति के युवक जातिराम को योजना के तहत त्वरित स्वास्थ्य सहायता मिली है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। जिले के सीपत पाली निवासी जाति राम 2 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जातिराम के सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें आयुष्मान योजना अंतर्गत अनुबंधित निजी अस्पताल श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संचालन व रख रखाव का जिम्मा किसी विश्वस्तरीय चिकित्सकीय संस्थान को देने के लिए पूर्व विधायक संतोष बाफना ने केन्द्र और राज्य शासन की सहायता से जगदलपुर के डिमरापाल में स्थित नए निर्मित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संचालन व रखरखाव का जिम्मा किसी विश्वस्तरीय चिकित्सकीय संस्थान को देने एवं एनएमडीसी का अपना अलग सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। पूर्व विधायक संतोष बाफना का मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को इस विषय…

Read More

कहा- भाजपा के प्रति जनता के विश्वास से निरंतर हो रहे विकास कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम कुंडा में क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से निकाय क्षेत्र में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड मद से…

Read More

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 दिसम्बर को होगी आयोजित, छात्र होंगे सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में बच्चों में आत्म-विश्वास को बढ़ावा देने और उनकी झिझक को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। इस अभियान के अंतर्गत, प्रतिदिन प्रार्थना के समय और प्रत्येक शनिवार को ‘‘बेगलेश डे‘‘ के अवसर पर बच्चों को सुविचार, समाचार वाचन, परिचय, कविता और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल को निखारने, उनके आत्म-विश्वास को सशक्त बनाने और उन्हें सार्वजनिक मंच पर बोलने…

Read More

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम तैयारियों की ली जानकारी सभी अधिकारी आपसी समन्वय बना काम करें: शहला निगार खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कृषि उत्पादन आयुक्त सचिव एवं कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव कृषि उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, शहला निगार ने आज दोपहर बेमेतरा जिले के झालम स्थित गौ-अभयारण्य में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ पहुंची।सचिव श्रीमती निगार ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की देखा और जरूरी दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ-अभयारण्य में सभी तैयारियों को…

Read More

लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप गांव, गरीब और आमजनों को सस्ती और अच्छी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। बता दें कि जिले में लोगों को सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय मुंगेली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी और दाउपारा मुंगेली में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां लोगों को अन्य दवाई दुकानों की अपेक्षा सस्ती दर पर जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से आमजन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक ने आज मुंगेली जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ जिला जेल, जिला अस्पताल, थाना, शाला भवन, वृद्धाश्रम, बाल संरक्षण गृह और शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रामगढ़ का अवलोकन किया। जिला प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में गिरिधारी नायक ने गुमशुदा लोगों की तलाश शीघ्र करने, शाला भवनों की स्थिति, पेंशन प्रकरणों के तत्काल निराकरण, डॉग बाइट के प्रकरणों की संख्या के आधार पर त्वरित कार्यवाही एवं वेक्सिनेशन, छात्रावासों में पर्याप्त प्रसाधन कक्ष पर विस्तार से चर्चा की,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. ने नियद नेल्लानार योजना के फिजिकल सर्वे एवं आनलाईन रिपोर्ट की स्थिति की समीक्षा किए। उन्होंने एक्सल सीट पर सर्वे रिपोर्ट तैयार करते हुए सर्वे कार्य को 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी के साथ उनके आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता की जानकारी एकत्र करने कहा। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार की दोपहर को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किए। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम झाल में कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रावे प्रोग्राम के अंतर्गत किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन व कृषि गोष्टि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर, रावे इंचार्ज डॉ. असीत कुमार पांडेय, मृदा विज्ञान से डॉ. टी.डी. साहू, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. उमेश कुमार ध्रुव, शस्य विज्ञान विभाग से डॉ. हेमलता निराला, डॉ. साक्षी बजाज उद्यानिकी विभाग से डॉ. कुंती बंजारे, पादप कार्यिकी विभाग से डॉ. नूतन सिंह और ग्राम झाल की प्रधान पिंकी नंदकिशोर वर्मा व ग्राम के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में तथा चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीपी शर्मा के जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं व्योम श्रीवास्तव जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल खर्रा परियोजना बेरला में बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत स्कूली छात्र/छात्राओं को अंतर्वीभागिय टीम द्वारा बाल संरक्षण विषय में सडक जैसी परिस्थिति वाले बच्चों का चिन्हांकन, बाल विवाह एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं विषय पर जागरूक किया…

Read More