खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम झाल में कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रावे प्रोग्राम के अंतर्गत किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन व कृषि गोष्टि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर, रावे इंचार्ज डॉ. असीत कुमार पांडेय, मृदा विज्ञान से डॉ. टी.डी. साहू, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. उमेश कुमार ध्रुव, शस्य विज्ञान विभाग से डॉ. हेमलता निराला, डॉ. साक्षी बजाज उद्यानिकी विभाग से डॉ. कुंती बंजारे, पादप कार्यिकी विभाग से डॉ. नूतन सिंह और ग्राम झाल की प्रधान पिंकी नंदकिशोर वर्मा व ग्राम के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अधिष्ठाता व सरपंच द्वारा रिबन काट कर के हुई, तत्पश्चात विशेषज्ञों द्वारा किसानों के प्रश्नों का समाधान बताया गया। किसानों में उत्साह देखा गया और इस गोष्टि में विद्यार्थी किसान व विशेषज्ञों के माध्यम बने।
इस अवसर पर डॉ. संदीप भंडारकर ने कहा कि किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। डॉ. असीत कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा जमीनी स्तर के किसानों के समस्याओं की जानकारी होगी, व उनकी संचार क्षमता का विकास होगा। ग्राम झाल के किसानों ने कहा कि किसान सूचना केंद्र का विद्यार्थियों द्वारा उद्घाटन ग्राम झाल के किसानों के लिए उत्कृष्ट कार्य है, और हमें वैज्ञानिक विधियों व नए तकनीकों की जानकारी व हमारे समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

