Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद में महानदी मुख्य नहर के अंतर्गत 28.89 किलोमीटर पर क्रॉस रेग्युलेटर एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों को कराने चार करोड़ 29 लाख पांच हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई में 412 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा में और वृद्धि होगी। इससे क्षेत्रीय किसानों को फायदा होगा। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को परियोजना के स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Read More

अब पक्के मकान में भयमुक्त होकर परिवार के साथ कर रहे जीवनयापन मुख्यमंत्री ने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का दिया अवसर-शांति बाई खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव की झोपड़ी में रहने वाले अनेक परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। राज्य में शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले और लोगों की सपने पूरे हो इस आशा से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के दिशा-निर्देशन में शत् प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहला किया जा रहा है।ऐसी कहानी है दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छेरडांड़…

Read More

अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन में शामिल हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला सहकारिता एवं मर्यादित जगदलपुर के द्वारा मुड़ागांव में आज गुरूवार काे अयोजित 71 वां अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन समारोह में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर किसान भाइयों को संबोधन में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारी समितियों के सशक्तिकरण से किसानों सहित गांव, प्रदेश और देश की समृद्धि जु़ड़ी हुई है। सहकारी समितियों के सशक्तिकरण से समृद्धि की ओर छत्तीसगढ़ बढ़ रहा है। सबकी सहभागिता से सबका विकास ही सहकारिता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति-संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 नक्सली सदस्य मड़कम सुक्का पिता स्व. बुस्का (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र 31 वर्ष निवासी दुरमा थाना कोंटा जिला सुकमा ने नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से आज गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 217 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोदल में बुधवार देवर नीलू मंडावी ने अपनी भाभी जयमनी व भाई बोड़कू मंडावी पर हथोड़े से हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नीलू मंडावी फरार हो गया। परिजनाें ने घायलों को उपचार के लिए मेकाॅज भिजवाया, इलाज के दौरान भाभी जयमनी की मौत हो गई। वहीं भाई बोड़कू मंडावी घायल है, जिसका मेकाॅज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी नीलू मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकरी के अनुसार बड़े बोदल स्कूलपारा निवासी बोड़कू मंडावी अपनी पत्नी जयमनी व दो बच्चे…

Read More

#khbarworld24.com – अमेरिका और भारत के बीच संबंध महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं, और कई कारणों से अमेरिका को भी भारत की जरूरत है। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग कई क्षेत्रों में बढ़ा है, जैसे व्यापार, सुरक्षा, तकनीक, पर्यावरण, और भू-राजनीति। यहां कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं कि क्यों अमेरिका को भारत की जरूरत है: 1. आर्थिक साझेदारी: बड़ा उपभोक्ता बाजार: भारत की विशाल जनसंख्या और तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग अमेरिकी कंपनियों के लिए एक बड़ा उपभोक्ता बाजार है। भारत के बढ़ते डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियां, जैसे गूगल, अमेज़न, और माइक्रोसॉफ्ट, बड़े पैमाने पर निवेश…

Read More

#khbarworld24.com – गूगल मैप्स ने अब वायु प्रदूषण की जानकारी दिखाने की सुविधा शुरू की है, जिससे आप अपने इलाके की वायु गुणवत्ता (Air Quality) को भी जांच सकते हैं। यह फीचर आपको यह बताता है कि आपके इलाके की हवा कितनी साफ या प्रदूषित है, जिससे आप अपने दैनिक कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं। इस फीचर के प्रमुख बिंदु:वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI): गूगल मैप्स अब वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index – AQI) दिखाता है, जो आपके इलाके में हवा की शुद्धता या प्रदूषण के स्तर को मापता है।AQI को एक…

Read More

#khbarworld24.com – प्रदेश में डीएपी खाद की किल्लत से ज्यादातर जिलों के किसान परेशान हैं। हालत यह है कि कई सहकारी समितियों में, तो डीएपी है ही नहीं। जांजगीर जिले में तो लक्ष्य के 4 प्रतिशत डीएपी भी उपलब्ध नहीं है। दुर्ग जिले में प्रदेश में सबसे अधिक डीएपी उपलब्ध है, लेकिन वह भी लक्ष्य के मात्र 28 प्रतिशत ही है। ऐसे में बहुत से किसानों को समितियों से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वे अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर समय पर खाद नहीं मिली तो उनकी खेती पिछड़ जाएगी। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। गत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “मैं दो दिन के दिल्ली दौरे पर था। कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में जो गतिविधियां और नक्सलवाद के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है उसके बारे में उन्हें जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस समय जो बस्तर ओलंपिक चल रहा है उसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वे शामिल हों इसका भी हमने आग्रह किया… कल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से भी मुलाकात की… शीघ्र ही प्रदेश और केंद्रीय अधिकारियों की बैठक होगी। हमारी मांग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के पुलिस महकमे में आज का दिन बेहद खास रहा, आज 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक कुमार पटेल ने पुलिस कार्यालय में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की बांह पर लाल फीती लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। इस अवसर पर एसपी ने सभी नव-पदोनन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों और नई जिम्मेदारियों का अहसास कराया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों की जानकारी दी और जांच, विवेचना, और कानून-व्यवस्था के मामलों में रुचि और निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी। एसपी ने कहा…

Read More