#khbarworld24.com – प्रदेश में डीएपी खाद की किल्लत से ज्यादातर जिलों के किसान परेशान हैं। हालत यह है कि कई सहकारी समितियों में, तो डीएपी है ही नहीं। जांजगीर जिले में तो लक्ष्य के 4 प्रतिशत डीएपी भी उपलब्ध नहीं है। दुर्ग जिले में प्रदेश में सबसे अधिक डीएपी उपलब्ध है, लेकिन वह भी लक्ष्य के मात्र 28 प्रतिशत ही है।
ऐसे में बहुत से किसानों को समितियों से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वे अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर समय पर खाद नहीं मिली तो उनकी खेती पिछड़ जाएगी। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।
गत वर्ष आज की तिथि में प्रदेश के कुल लक्ष्य के 43 प्रतिशत डीएपी खाद का समितियों में भंडारण हो चुका था जबकि इस बार कुल लक्ष्य के 24 प्रतिशत डीएपी खाद ही समितियों में भंडारित हो पाया है। यह स्थिति किसानों को परेशान कर रही है।
दुर्ग जिले के डीएपी खाद की उपलब्धता (20 नवंबर की स्थिति में)
रबी वर्ष 2024-25 / वर्ष 2023-24
लक्ष्य- 55,000 टन / 42,000 टन
अब तक भंडारण-13,314
टन / 18,179 टन
वितरण- 1536 टन/ 3216 टन
लक्ष्य के विरुद्ध भंडारण प्रतिशत- 24.21 / 43
धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरहापुर निवासी किसान शांतनु साहू ने बताया कि वे रबी सीजन में 20 से 25 एकड़ में चना एवं गेहूं की फसल लेते हैं। बोनी के लिए खेत की जोताई कर चुके हैं मगर डीएपी खाद नहीं मिल पाने के कारण बोनी नहीं कर पा रहे हैं।
समिति में डीएपी खाद नहीं है। लगभग 60 टन डीएपी की मांग है। 15 टन मिला था, जो कि बिक चुका है। रोज 10-12 बताया कि डीएपी आने पर सीधे समितियों में भेजने की बात कहकर आरओ भी नहीं काटा गया है। मार्केटिंग पेंड्री के कर्मचारी गजानंद साहू ने बताया कि उनके यहां 50 टन डीएपी की मांग है। रोज 40-50 किसान डीएपी का पता करने पहुंच रहे हैं, मगर विगत दो सप्ताह से उनके यहां यह उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र के दानेश्वर साहू का कहना है कि जिले के धमधा क्षेत्र में सबसे ज्यादा रबी का रकबा है मगर डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं।
पखांजूर में 250 बोरी डीएपी खाद जब्त, नकली होने का अंदेशा पखांजूर में पीवी 26 से लगी पहाड़ी के पास सूखे नाले में लावारिस पड़ी करीब 250 बोरी डीएपी खाद जब्त की गई है।
बरहापुर समिति में हफ्ता किसान खाली लौट रहे हैं। उन्होंने से डीएपी नहीं
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी नवलूराम नेताम ने बताया कि ग्रामीण सूजन दास ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। बोरियों पर इंडियन पोटाश लिमिटेड डीएपी खाद लिखा है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। -बालकृष्ण साहू

