Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकरा ने आज चार आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। कबीरधाम एसपी राजेश अग्रवाल को राज्य सरकार ने बदल दिया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह छवई अब कवर्धा के नये एसपी होंगे। राज्य सरकार ने दो एडिश्नल एसपी का भी तबादला किया है।2020 बैच के मयंक गुर्जर को एडिश्नल एसपी बीजापुर बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की ही पूजा कुमार को एडिश्नल एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ महानदी बैराज के नीचे अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश मिली है । नदी में नहाने वाले लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती लाश देखी। जिसके शरीर का आधा हिस्सा पानी में डूबा था।वहीं साफ पानी होने की वजह से उसका सिर पानी के ऊपरी सतह पर दिख रहा था। देखने वाले लोगों को पहले तो लगा कि कोई व्यक्ति नहा रहा है, लेकिन काफी देर बाद भी जब उक्त व्यक्ति ने कोई हरकत नहीं किया तो लोगों को संदेह हुआ वह लाश है। फिलहाल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 7 लाख अनियमित कर्मचारी अलग अलग 21 प्रकार के कार्यरत है। इनमें से सविंदा और दैनिक श्रमिक श्रम दर वाले का स्थाईकरण देश के बहुत से राज्यो ने किया है, इस योजना को न्यायालयो ने उचित भी ठहराया है। दैनिक वेतन भोगी नियुक्ति पत्र धारकों को नियमितिकरण के लिए योग्य सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी 2023 को माना है। इन्ही 21 प्रकार में से एक प्रकार बिना नियुक्ति पत्र, स्वीकृत पद के अतिरिक्त कार्यरत, बिना बिचौलिये के सीधे श्रम दर वेतन विभाग से पाने वाले 48 हजार श्रमिकों को एमपी ने 2016 में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संविधान दिवस पर निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए। बता दें कि आज संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान, जहां भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं होंगी, उन पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का भी आयोजन होगा, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को पढ़ा और समझाया जाएगा। इस मौके पर…

Read More

khabarworld24.com – जीपीएस सिस्टम के भरोसे मंजिल तक पहुंचने की कोशिश किसी की जिंदगी का आखिरी पल भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे शादी समारोह में जा रहे कार में सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि हादसा जीपीएस सिस्टम के चलते हुआ. क्योंकि कार जीपीएस सिस्टम के सहारे ही जा रही थी। हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार के पुल से रामगंगा नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि चालक जीपीएस…

Read More

khabarworld24.com – बसपा (बहुजन समाज पार्टी) की प्रमुख मायावती ने हाल ही में फर्जी मतदान के मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी। मायावती ने कहा कि फर्जी मतदान और चुनावी धांधली की वजह से उपचुनाव में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना संभव नहीं है, जिससे जनता का विश्वास लोकतांत्रिक प्रक्रिया से उठता जा रहा है। उनका यह फैसला पार्टी की रणनीति और भविष्य की चुनावी योजनाओं में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। मायावती का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे…

Read More

बलरामपुर के किसान अशोक सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महा अभियान जारी है। धान बेचकर किसानों के चेहरे में रौनक दिख रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए हैं। धान खरीदी अभियान के इसी कड़ी में बलरामपुर जिला के ग्राम संतोषीनगर के किसान अशोक सरकार ने बताया कि इस वर्ष 01 एकड़ खेत में धान का फसल लगाया था। उन्होंने पिछले सप्ताह धान बेचने के लिए टोकन लिया…

Read More

नाक और पसली में मिले चोट के निशान खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रविवार रात बिलासपुर पुलिस मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कवि सम्मेलन में शामिल होने रतनपुर वार्ड क्रमांक 5 कसेरपारा निवासी तीन शिक्षक भी गए थे। कवि सम्मेलन देखकर रात करीब एक- डेढ़ बजे कार से वापस लौटे। तीनों शिक्षकों को उनके घर के पास उतार दिया गया। इनमें से दो शिक्षक तो अपने घर सकुशल पहुंच गए, लेकिन पथरिया में पदस्थ शिक्षक 54 वर्षीय राजेंद्र कसेर घर नहीं पहुंचा। रातभर परिजन उसकी प्रतीक्षा करते रहे। सुबह बिकमा तालाब नेताजी स्कूल के पास सड़क किनारे…

Read More

पुलिस के आंकड़े डरे सहमे शहरी के जले पर नमक छिड़कने वाले है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस के द्वारा राजधानी में अपराध के आंकड़े कम होने का दावा खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बेलगाम हो चुकी है। अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। नागरिक रोज चाकुओं से गोदे जा रहे, गोलियां चल रही, बस स्टैण्ड में महिला के साथ बलात्कार हो रहा, सिपाही की प्रताड़ना से आम आदमी आत्महत्या कर रहा, सूखे नशा करके अपराधी राह चलते चाकू मार रहे, पुलिस आंकड़ों…

Read More