Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
शिविर में हितग्राही मूलक सामग्रियों का किया गया वितरण जनसमस्या निवारण शिविर में 554 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ देने के लिए आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत सरहर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में माँग एवं समस्याओं से संबधित कुल 554 आवदेन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को समय सीमा में दर्ज कराया गया है।…
बुजुर्गों को मिलेगा योग, मनोरंजन सहित सामूहिक गतिविधियों की सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा निर्देशन में जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित बिसाहू दास महंत उद्यान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बापू की कुटिया ‘सियान सदन’ की शुभारंभ किया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित वरिष्ठजन उपस्थित थे। यहाँ बुजुर्गों के लिए योग, मनोरंजन और सामूहिक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सके। कलेक्टर छिकारा ने इस अवसर पर वरिष्ठजनों से संवाद कर ‘सियान सदन’ के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत जिले के छुटवाई में मोबाइल टावर की स्थापना की गई, इससे ग्रामीण खुशी से झूम उठे और तिरंगे के साथ जश्न मनाया। नक्सलियों के आधार इलाके में अब मोबाइल की घण्टी बजेगी। छुटवाई में मोबाइल टावर की स्थापना से ग्राम छूटवाई, गुंडेम, कोंडापाल्ली, गगनपल्ली, मुरकिनार ग्रामीणों को संचार सुविधा मिलेगी। इस नई पहल से ग्रामीण अंचल के युवाओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने और पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस और प्रशासन के द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शिवचरण साहू, ग्राम सिंघोरी, बेमेतरा के किसान हैं। इस वर्ष उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अनुभव साझा किया। उनके अनुसार, उपार्जन केंद्र पर व्यवस्था सुचारू थी। पंजीकरण से लेकर तौल प्रक्रिया तक, सब कुछ सरल और पारदर्शी रहा। उन्होंने कहा कि धान की तौल ईमानदारी से हुई और उनके धान की गुणवत्ता का सही मूल्यांकन किया गया।शिवचरण ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ने उन्हें राहत दी है। धान बेचने के कुछ ही दिनों में उनके बैंक खाते में राशि जमा हो गई। उन्होंने इसे किसानों के लिए सरकार का बड़ा कदम बताया।’शिवचरण का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस से 10 दिसम्बर मानव अधिकार दिवस तक, सक्रियता अभियान के रूप में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढाने हेतु गतिविधियां जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, सोशल मडिया पर पोस्ट इंफ्रोग्राफिक्स के माध्यम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट बंद होने के बाद अब एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू करने दिलचस्पी दिखा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू कर देगा। फ्लाइट शुरू होने से बस्तर एक बार फिर से हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर से जुड़ जाएगा। दरअसल इस रूट पर इंडिगो को केवल 60 प्रतिशत यात्री इस रूट पर हवाई मार्ग से जा रहे थे, जिससे कंपनी को घाटा हो रहा था। ऐसे में 28…
बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित का चुनाव खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। संचालक मंडल के विजयी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अली का नाम सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को हुआ था। इसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चल रही इस योजना के लिए हितग्राहियों को जागरूक करने के लिए सिन्धी समाज अपनी भूमिका निभा रही। भारतीय सिन्धु सभा के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया कि सिन्धु भवन में लगातार स्वास्थ्य सम्बंधित शिविर लगते ही रहते है, अब भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष के अधिक उम्र के सदस्यों के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड सिन्धु भवन में 30 नवम्बर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शिविर लगेगा यह शिविर…
जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक योजनाएं हैं संचालित मुख्यमंत्री ने जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय समाज का इतिहास धरती पर मनुष्य के पहले पदचाप के साथ जुड़ा हुआ है। जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है। भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में ही वनवास बिताया, यहीं पर उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाए। जनजातीय अस्मिता का प्रश्न भारत की सनातन परंपरा की अस्मिता से जुड़ा हुआ प्रश्न है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय…
उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रयासों से भारत सरकार से मिली 15,000 आवासों की स्वीकृति केंद्र सरकार से 6 दिसंबर तक आवास प्लस पोर्टल में अपलोड करने की मिली अनुमति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समय समय पर अपने दौरे के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों से मिलते रहते हैं और उनकी समस्याओं को महसूस करते हैं। उपमुख्यमंत्री शर्मा…

