खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट बंद होने के बाद अब एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू करने दिलचस्पी दिखा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू कर देगा। फ्लाइट शुरू होने से बस्तर एक बार फिर से हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर से जुड़ जाएगा। दरअसल इस रूट पर इंडिगो को केवल 60 प्रतिशत यात्री इस रूट पर हवाई मार्ग से जा रहे थे, जिससे कंपनी को घाटा हो रहा था। ऐसे में 28 अक्टूबर से इंडिगो ने इस रूट पर विमान सेवा बंद करने का निर्णय ले लिया था। हालांकि हौदराबाद के लिए विमान सेवा जारी है। वहीं जगदलपुर से जबलपुर, बिलासपुर, दिल्ली के लिए इंडिगो ने अपनी सेवा जारी रखी है।
जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर विदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एलायंस एयर इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही सेवा का लाभ लोगों को मिल पाएगा।
उल्लेखनिय है कि फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती थी। हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर और फिर रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए चलती थी। वहीं इंडिगो को रायपुर के लिए एवरेज 60 प्रतिशत यात्री ही मिल रहे थे। इंडिगो की सेवा बंद होने से बस्तर के लोगों को इसका सीधा खामियाजा भुगतना पड़ा था। क्योंकि रायपुर तक हवाई सेवा के माध्यम से लोगों को आगे अन्य राज्य जाने में बड़ी आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती थी। ऐसे में लोगों का समय बचता था। फ्लाइट बंद किए जाने के निर्णय से लोगों में काफी नाराजगी भी है। लेकिन अब एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू होती है तो इसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

