Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 25 दिसंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मलेन मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाक़ात की। इस अवसर पर पिछले साल सोरर महोत्सव की घोषणा को तुरंत क्रियान्वयन करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किये मुख्यमंत्री ने इसको. तुरंत करने के. लिए. निर्देशित किया ( 25 लाख भवन हेतु तथा 8 लाख प्रतिवर्ष सोरर महोत्सव हेतु ) इस. प्रतिनिधि मण्डल मे. डॉ. किशोर सिन्हा राजेंद्र सिन्हा. कृपाराम सिन्हा, शांतनु सिन्हा . गौरव डड़सेना उपस्थित रहे।  

Read More

Khabarworld24 – गर्मी और वायु प्रदूषण का संयोजन दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है, यह एक महत्वपूर्ण और चिंताजनक स्वास्थ्य समस्या है। विभिन्न शोध और चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि जब तापमान में वृद्धि होती है, तो उसका शरीर पर शारीरिक प्रभाव पड़ता है, और यदि इस दौरान वायु प्रदूषण का स्तर भी उच्च होता है, तो यह दिल के दौरे, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवास्कुलर बीमारियों के जोखिम को और बढ़ा सकता है। 1. गर्मी और दिल के दौरे का खतरा: गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च होती है, और…

Read More

Khabarworld24 – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए भारत के छह राज्यों में 22 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मानव तस्करी की जटिल श्रृंखला को तोड़ने और इसमें शामिल संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से की गई। NIA के इन छापों का मुख्य फोकस उन गिरोहों पर था, जो महिलाओं और बच्चों को तस्करी करके उन्हें बंधुआ मजदूरी और यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों में धकेल रहे थे। 1. छह राज्यों में व्यापक छापेमारी: जिन छह राज्यों में यह कार्रवाई हुई, उनमें दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपनी बाड़ी में अमरूद फल का आनंद लिया। बता दें कि आज सुबह पूर्व सीएम बघेल भिलाई-3 स्थित अपनी बाड़ी का भ्रमण करने पहुंचे थे। साथ में चैतन्य बघेल, निर्मल कोसरे और दुर्ग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CGPSC-2024 में आबकारी उपनिरीक्षक के सबसे ज्यादा 90 पदों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया है।पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, ”मनपसंद एप” के लिए 90 आबकारी उपनिरीक्षक पद हैं। राज्य सरकार शराब बेचने के मामले में रिकॉर्ड बनाना चाहती है। अमरजीत के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा, प्रतियोगिता परीक्षाओं को कांग्रेस ने खिलौना बनाया था। अपने मनपसंद लोगों की भर्ती करते थे। अमरजीत भगत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, शराब को सरकार मुख्य धंधा बना रही है। जिलों में डीसी और तहसीलदारों की आवश्यकता है, लेकिन शराब बेचने सबसे…

Read More

Khabarworld24 – बांग्लादेश हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया। यह फैसला बांग्लादेश में धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक सौहार्द्र के संरक्षण के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब धार्मिक असहिष्णुता और सांप्रदायिक तनाव जैसे मुद्दे कई देशों में उभर रहे हैं। मामले की पृष्ठभूमि: इस्कॉन (International Society for Krishna Consciousness) एक हिंदू धार्मिक संगठन है, जो दुनिया भर में कृष्ण भक्ति और वैदिक शिक्षाओं का प्रचार करता है। बांग्लादेश में इस्कॉन के मंदिर और गतिविधियाँ दशकों से चल रही हैं, और…

Read More

Khabarworld24 –  आस्ट्रेलियाई सीनेट ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने वाला विधेयक बृहस्पतिवार का पारित कर दिया। दुनिया में यह इस तरह का पहला कानून होगा। अब सोशल मीडिया मंचों के पास इस बात के लिए एकसाल का वक्त है कि वे इस पाबंदी को कैसे लागू करते हैं।इस कानून में व्यवस्था की गयी है कि टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेड्डिट, एक्स और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया मंच यदि 16 साल के कम उम्र के बच्चों पर एकाउंट खोलने/रखने में रोक लगाने में विफल रहते हैं तो उन पर पांच करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगेगा। सरकार और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाला के मुख्‍य अभियुक्‍तों में शामिल अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। बताया जा रहा है जिस मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अनवर ढेबर को जमानत मिली थी, वही गलत साबित हो गई है। उसी मेडिकल ग्राउंड में मिली जमानत को रद्द किया। गौरतलब है कि SC ने राज्य शासन के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार कर स्वीकार किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जमानत दी गई थी। उस मेडिकल की रिपोर्ट गलत साबित हुई है और मेडिकल रिपोर्ट जो डॉक्टर ने दी थी उसे सस्पेंड कर FIR दर्ज करते कानूनी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। सीएम डॉ मोहन के जर्मन दौरे का दूसरा दिन आज। सीएम डॉ मोहन म्यूनिख से स्टटगार्ट जाएंगें फिर लैप स्टटगार्ट फैक्ट्री का दौरा करेंगे। राउंड टेबल पर चुनिंदा समूहों के सीईओ से चर्चा और स्टटगार्ट के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय का दौरा करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी का गुरुवार, 28 नवंबर की रात 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं। शुक्रवार, 29 नवंबर को उनकी पार्थिव देह दोपहर 12 बजे रामा लाइफ सिटी स्थित उनके निवास से गोंड़पारा स्थित पैतृक निवास लाई जा रही है। दोपहर 2 बजे नमाज के बाद मरीमाई स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे-खाक किया जाएगा। स्व. विद्याचरण शुक्ल के करीबी सहयोगी रहे स्व. कुरैशी ने नगर निगम में एल्डरमैन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वे वर्तमान में सहकारी गृह निर्माण…

Read More