खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी का गुरुवार, 28 नवंबर की रात 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं। शुक्रवार, 29 नवंबर को उनकी पार्थिव देह दोपहर 12 बजे रामा लाइफ सिटी स्थित उनके निवास से गोंड़पारा स्थित पैतृक निवास लाई जा रही है। दोपहर 2 बजे नमाज के बाद मरीमाई स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।
स्व. विद्याचरण शुक्ल के करीबी सहयोगी रहे स्व. कुरैशी ने नगर निगम में एल्डरमैन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वे वर्तमान में सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्य थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। कांग्रेस कमेटी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन के एक मजबूत स्तंभ थे। पार्टी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए अल्लाहताला से उनकी रूह को जन्नत अता करने की दुआ की है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

