Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
khabarworld24.com – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत काम मांगने की दर में कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट पिछले वर्षों की तुलना में है, खासकर कोविड-19 महामारी के बाद के वर्षों से। 2024 के वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवंबर तक के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट में यह बताया गया कि मनरेगा के तहत रोजगार मांगने वालों की संख्या में गिरावट आई है, हालांकि कुछ महीनों में मामूली वृद्धि भी देखी गई है। मनरेगा के तहत काम की मांग में गिरावट रिपोर्ट…
khabarworld24.com -भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 5.4% रही, जो कि पिछले सात तिमाहियों का सबसे निचला स्तर है। अप्रैल-जून की पहली तिमाही में यह दर 6.7% थी। ईवाई (Ernst & Young) की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है, जिसमें घरेलू मांग में कमी और निवेश की सुस्ती को इसके प्रमुख कारणों के रूप में चिन्हित किया गया है। घरेलू मांग और निवेश में गिरावट रिपोर्ट में बताया गया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में गिरावट का प्रमुख कारण निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE) और सकल स्थायी पूंजी…
khabarworld24.com – केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में भारत में लड़कियों के उच्च शिक्षा में रुझान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2014 के बाद से, देश की महिलाओं ने उच्च शिक्षण संस्थानों में बड़े पैमाने पर नामांकन कराया है, जिससे यह संख्या अब 2.18 करोड़ तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के कार्यकाल में यह वृद्धि स्पष्ट रूप से देखी गई है। उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2014-15 से 2022-23 के बीच कॉलेजों, विश्वविद्यालयों…
khabarworld24.com – अमेरिका में शक्ति, स्वतंत्रता और धैर्य का प्रतीक माने जाने वाले ‘बाल्ड ईगल’ को मंगलवार को औपचारिक रूप से देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस संबंध में संसद द्वारा भेजे गए विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए, जिससे ‘बाल्ड ईगल’ को अमेरिकी राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा मिल गया है। यह फैसला अमेरिकी इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि बाल्ड ईगल पिछले 240 से अधिक वर्षों से देश के प्रतीकों में से एक रहा है। बाल्ड ईगल: शक्ति और स्वतंत्रता का प्रतीक बाल्ड ईगल (Haliaeetus leucocephalus) अमेरिका के सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक पक्षियों में…
khabarworld24.com – अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों में 46 लोगों की जान चली गई, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस हमले के बाद अफगान तालिबान सरकार और स्थानीय जनता में भारी आक्रोश फैल गया है। तालिबान ने अपने पड़ोसी देश के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देने का ऐलान किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। घटना का विवरण: मंगलवार को अफगानिस्तान के चार अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों में न सिर्फ 46 लोगों की मौत हुई, बल्कि 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/दिल्ली। कोंडागांव की हेमबती नाग प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024 से सम्मानित हुई। सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा, शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के जनपद पंचायत भोपालपटनम अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सचिव रिंटु दुर्गम को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के कारण सीईओ जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1998 के नियम 3 (1) (एक)(दो)(तीन) के तहत निलंबित करते हुए रिंटू दुर्गम का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भोपालपटनम नियत किया गया है। उक्त कार्रवाई उच्च अधिकारियों के दिये गए निर्देशों का लगातार अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के कारण की गई है। शासन की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के निर्माण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में एक 13 वर्ष का नाबालिग यश कुमार साहू निवसी धमतरी डूब गया है। गोताखोरों की टीम उसे ढूंढ रही है। अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहां आया हुआ था, वहीं नहाने के दौरान हादसा हुआ है। जिस जगह नाबालिग डूबा है वहां इंद्रावती नदी के पानी से ही जल प्रपात बना है। फिलहाल पानी का बहाव कम है, लेकिन गहराई ज्यादा है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग यश कुमार साहू आज…
कहा- सीएम कैम्प कार्यालय क्षेत्र के विकास के लिए कर रहा कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जशपुर जिले में गृहग्राम बगिया से सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती ‘सेवा एवं समर्पण का 1 साल’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने कि दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अग्रसर है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वप्न को मूर्तरूप देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयासरत है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रामेन डेका दो दिन तक बस्तर दौरे पर रहेंगे। आज वे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां कलेक्टर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेंगे। फिर चित्रकोट जाएंगे। चित्रकोट में ही रात गुजारेंगे। अगले दिन यानी कल दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने के बाद रामेन डेका का यह पहला बस्तर दौरा है। वे दो दिनों तक बस्तर में ही रहेंगे। बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के अलावा कोंडागांव भी जाएंगे। अफसरों की बैठक लेंगे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च…

