Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का न्योता मिला है। रमन सिंह ने मुलाकात की जानकारी साझा करते बताया कि, नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के “रजत जयंती वर्ष” में प्रवेश की जानकारी दी एवं उन्हें आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में प्रबोधन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा आमंत्रित किया। जिसपर माननीय राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 जनवरी 2025 को रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पुरानी हटरी मार्केट में बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों में दो युवक और एक युवती शामिल हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण: हत्या की यह घटना रायगढ़ शहर में एक सनसनीखेज अपराध बन गई थी। मृतक सीताराम जायसवाल (72 वर्ष) और उनकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल (70 वर्ष) पिछले कई वर्षों से अपने मकान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आज दोपहर तीन बजे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद आचार संहिता लग जाएगी।राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज अपरान्ह तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी , घोषणा होते ही अपराह्न 3 से राज्य के समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय व् पंचायत चुनाव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपेंगे। विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए पूर्व कर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने 353 नए पद मंजूर किए गए हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से आयोजित कार्यक्रम में छह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आबकारी विभाग ने शनिवार काे दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था। आज बासागुड़ा पुलिस ने उसी तिरुपति जंगम के हीरापुर स्थित एक किराये के मकान से 116 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना व मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब जिले में खपाई जा रही है। मुखबीर से सूचना के बाद बासागुड़ा पुलिस ने स्कूल पारा बासागुड़ा निवासी तिरुपति जंगम के द्वारा हीरापुर निवासी आयतु कारम के मकान मे अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया था। पुलिस…

Read More

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष फरवरी 2025 में होगा अबूझमाड़ हाफ मैराथन का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारयणपुर के अबूझमाड़ के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य को देश-विदेश तक पंहुचाने एवं खेलों के प्रति बस्तर संभाग के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले में प्रति वर्ष अबूझमाड़ हाफ मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस विख्यात अबूझमाड़ हाफ मैराथन में देश-विदेश के धावक भी भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष 2025 में भी अबूझमाड़ हाफ मैराथन के चौथे संस्करण का…

Read More

दामोदर के नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील तेलंगाना पुलिस ने उसकी मां से करवाई गई थी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तेलंगाना सीमा पर 16 जनवरी को पुलिस ने 18 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 50 लाख रुपए के इनामी नक्सली एससीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर उर्फ बड़े चोखा राव की भी मौत हो गई है। इसके बाद दामोदर की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 1 महीने पुराना है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल द्वारा आज जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत रामपुरा, पुटपुरा, बेवरा बुंदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात की और आवास निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली।अग्रवाल ने सभी नवीन स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को निर्देशित किया कि वे 15 मार्च से पहले अपने आवासों का निर्माण कार्य पूरा करें। राज्य स्तर पर पांच लाख आवासों का एक साथ गृह प्रवेश कराने की योजना के तहत सभी आवास मित्रों को…

Read More

आवास प्लस’ ऐप के माध्यम से किया जा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों का सर्वे खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को आगामी 5 वर्षों (वर्ष 2024-25 से 2028-29) तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवास की पात्रता रखने वाले सभी परिवारों का नाम ‘आवास प्लस सूची’ में शामिल किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र परिवारों का सर्वे ‘आवास प्लस’ ऐप के माध्यम से किया जा रहा है।सर्वे के…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से सौहार्दपूर्ण भेंटकर छत्तीसगढ़ और राजनांदगाँव में खेल जगत के उत्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर सार्थक संवाद हुआ।

Read More