खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आबकारी विभाग ने शनिवार काे दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था। आज बासागुड़ा पुलिस ने उसी तिरुपति जंगम के हीरापुर स्थित एक किराये के मकान से 116 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना व मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब जिले में खपाई जा रही है। मुखबीर से सूचना के बाद बासागुड़ा पुलिस ने स्कूल पारा बासागुड़ा निवासी तिरुपति जंगम के द्वारा हीरापुर निवासी आयतु कारम के मकान मे अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी तिरुपति जंगम के निशादेही पर आयतु कारम के घर मे छापेमारी कर तेलंगाना व मध्यप्रदेश राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब 116 पेटी गोवा, 252 पौवा कुल 1089.360 लीटर, 7 पेटी मैकडवेल नम्बर 1, कुल 60. 480 लीटर, 82 पेटी किंगफिशर बियर कुल 639. 600 लीटर कुल 1789.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख 73 हजार 800 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी तिरुपति जंगम ने बताया कि गीदम निवासी सुल्तान द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब लाकर हीरापुर कारम पारा में आयतु कारम के घर मे छोड़ना व समय-समय पर अन्य जगह ले जाकर बिक्री करना बताया।
गिरफ्तार आराेपी तिरुपति के मुताबिक वे हीरापुर में आयतु के घर मे किराए का कमरा लेकर वहां शराब रखता था। तिरुपति जंगम से शराब रखे जाने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया गया। जिस पर मौके से उक्त अवैध अंग्रेजी शराब की वीडियोग्राफी कर गवाहों के समक्ष जप्ती की कार्यवाही कर अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अवैध शराब बिक्री के मामले में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आराेपी को बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बता दे कि शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने भी तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे में रखे अवैध शराब जब्त किया था, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 90 हजार से अधिक आंकी गई थी।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

