Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा सडक दुर्घटना में बिना हेलमेट की वजह से होने वाली मौत को रोकने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग दिये गये निर्देश के तारत्यम में ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन में एवं सतानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालको पर विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।अधिकांश दो पहिया सडक दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट वाहन चालन से किसी सडक दुर्घटना के शिकार होने पर सर में लगने वाले गंभीर चोट से मृत्यु कारित होना पाया गया है ऐसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय मुंबई दौरे पर है। आज मुख्यमंत्री साय मुंबई में आयोजित किए गए छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही यहां पर देश के प्रमुख उद्योगपतियों से भी सीएम साय मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद आज 23 जनवरी को शाम 6:35 बजे वापस रायपुर आने के लिए मुंबई से रवाना होंगे। कल मुंबई रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू करने के बाद पहला छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम दिल्ली में पिछले महीने हुआ था कल मुंबई में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग के पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम साय से मुलाकात की। X में पूर्व राज्यपाल ने बताया, आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस शुभ अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और सार्थक रही।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इस स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस नगरीय एवं पंचायत दोनों जगह चुनाव जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जशपुर में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को अपने समर्थकों के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीते दिनों सतनामी समाज के आंदोलन और उसमें हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों से आज रायपुर के सेंट्रल जेल में मुलाकात की। निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को बर्बरतापूर्वक पीटा गया है। एक गर्भवती महिला को पीटा गया और पेट…

Read More

नगर निगम द्वारा आदेश जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। रायपुर नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में…

Read More

राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार 21 फरवरी 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के जगदलपुर शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र दलपत सागर वार्ड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आज शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक द्वारा बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.सीआर मैत्री और डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी के द्वारा उपस्थित सभी पात्र बच्चों की माताओं को शिशु संरक्षण माह का महत्व और इसके अंतर्गत दिए जाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस में पार्षदाें के दावेदारों और प्रत्याशी चयन की रायशुमारी शुरू हाे गई है। कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में आज बुधवार काे पहुंचे जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजापुर नगर पालिका के दावेदारों के आवेदन लिए. जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव के लिए 15 वार्डों के लिए अब तक 39 आवेदन प्राप्त हुए हैं, आगे और भी आवेदन आ सकते हैं। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी और…

Read More