Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।भाजपा मंडल आरंग नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली 28 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस रैली की शुरुआत प्रातः 11 बजे नेताजी चौक आरंग स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से होगी। प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति: इस नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा आरंग विधानसभा के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री गुरु खुशवंत साहेब भी इस रैली…

Read More

khbarworld24-दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई और जल संकट का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है, जिससे दिल्ली के जल आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की शिकायत की है। चुनाव आयोग ने हरियाणा से मांगा जवाब दिल्ली की आप सरकार…

Read More

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी शुरुआत काफी अच्छी रही और फिर ‘स्काई फोर्स’ ने दूसरे दिन भी अच्छा बिजनेस किया। वहीं रिलीज के तीसरे दिन फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल देखा गया। चलिए यहां जानते हैं ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?‘स्काई फोर्स’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?‘स्काई फोर्स’ ने दर्शकों का दिल…

Read More

नई दिल्ली। विटामिन-D हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही शरीर के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी काफी मदद करता है। बस्ती राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रघुनाथपुर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ (BAMS, MS) ने टिप्स दिए। अमृता विश्व विद्यापीठम यूनिवर्सिटी केरल से पढ़ाई कर चुके हैं।डॉक्टर सौरभ ने लोकल 18 से बताया कि विटामिन-D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इससे आपकी मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। साथ ही चिड़चिड़ापन, सुन्नपन, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन-D का मुख्य स्रोत धूप है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा में हुई लूट की वारदातों के मामले में पुलिस ने सफलता पाई है। दो आरोपी, अमन साहू और सूरज धृतलहरे को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लूट की घटनाओं में 4 बाइक और 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अमरताल गांव में एक युवती से स्कूटी और मोबाइल की लूट हुई थी, जबकि किरारी गांव में एक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल लूटे गए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो लोगों को 200 और 500 ज्यादा देने का लालच देकर उनके रुपए अकाउंट में डलवा लेता था और फिर वापस नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला दुर्ग पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। बेलौदी गांव निवासी अमित कुमार पारकर (30 वर्ष) ने यहां ठगी का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि बेलौदी गांव में वह एक च्वॉइस सेंटर चलाता है। 26 जनवरी को सेंटर में कुछ लोग अपने खाते से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय कामकाज में कसावट और तेजी लाने के लिए आज विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:00 बजे कार से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्रालय पहुंचने के बाद, 11:30 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामोद्योग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। इससे राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने की योजना है। प्रमुख नियुक्तियाँ: डॉ. सी. आर. प्रसन्ना: नई जिम्मेदारी: राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार। वर्तमान पद: स्वास्थ्य विभाग में सचिव। डॉ. प्रसन्ना वर्तमान में स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी स्टील निर्माण के भविष्य को आकार देने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अग्रणी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें दुनिया भर से 175 प्रतिनिधि और 60 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।आयोजन में मैकिंजी, सैप, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, मेटसो, रॉकवेल और एसएमएस ग्रुप सहित दुनियाभर की नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। म्यूल बैंक अकाउंट घोटाले में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 4 अधिकारियों की गिरफ्तारी से शहर में हड़कंप मच गया है। रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत यह कार्रवाई की है, जिसमें बैंक के ड्यू डिलीजेंस (सावधानी जांच) और केवाईसी (नो योर कस्टमर) नियमों का पालन न करने, बैंक खाते खोलने के बदले दलालों से धन प्राप्त करने और बैंक से इनसेंटिव लेने के आरोप हैं। इस ऑपरेशन में अब तक कुल 72 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पोर्टल में…

Read More