Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है, जहां आज सुबह तालाब किनारे 35 वर्षीय फागुलाल राठिया का शव बरामद हुआ। मृतक फागुलाल राठिया के सिर पर पत्थर से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों मौदहापारा, एम। जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तम्भ चौक आदि में रंगों के पर्व होली पश्चात सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के डोंगरे सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में लिया और विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों की होली पश्चात सफाई व्यवस्था का औ चक निरीक्षण करते हुए रायपुर की सफाई व्यवस्था में राजधानी शहर के अनुरूप सुधार लाने के सम्बन्ध में आवश्यक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के धुरीपारा इलाके में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडे जमकर चले। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। इस झड़प में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह शराब बेचने का विरोध और होली खेलने को लेकर हुआ विवाद था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में तीन से चार लोग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। युवक का शव ट्रेन के नीचे आकर कटने से दो टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिससे आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, शव की पहचान जांजगीर निवासी शुभम राठौर के रूप में हुई है। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। सीएम साय नगरपालिका जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकताअभियान का एल्बम होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर…

Read More

कहा- राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऋचा कौशिक के निधन पर शोक जताया, X में सीएम ने कहा, भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की सुपुत्री ऋचा कौशिक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में देर रात दो बजे मौत हो गई। ऋचा का दुर्ग के अंजोरा में कार एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उसके सहित तीन दोस्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले में एक 12वीं की छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर उसे ओडिशा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सक्ती जिले के एक गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा को आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।हालांकि थाना परिसर में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जब्त वाहनों में लगी और तेजी से फैल गई। देखते ही देखते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ओबीसी आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। जिसपर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अनारक्षित 13 जिला पंचायतों में से 12 के चुनाव संपन्न हुए हैं। इन 12 जिला पंचायतों में 9 ओबीसी अध्यक्ष बने हैं। इसके साथ ही 12 जिला पंचायतों में 8 उपाध्यक्ष भी ओबीसी वर्ग से हैं। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता रही की ओबीसी…

Read More