खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है, जहां आज सुबह तालाब किनारे 35 वर्षीय फागुलाल राठिया का शव बरामद हुआ। मृतक फागुलाल राठिया के सिर पर पत्थर से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सेकगा।
फिलहाल, लैलूंगा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

