खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ओबीसी आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। जिसपर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अनारक्षित 13 जिला पंचायतों में से 12 के चुनाव संपन्न हुए हैं। इन 12 जिला पंचायतों में 9 ओबीसी अध्यक्ष बने हैं। इसके साथ ही 12 जिला पंचायतों में 8 उपाध्यक्ष भी ओबीसी वर्ग से हैं। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता रही की ओबीसी को सम्मान मिले। साय सरकार ने जो कहा वह कर के दिखाया है।
कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर पूरे देश में घूम रहे थे, लेकिन संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव स्पष्ट रूप से मना है। देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है, सरकार के इस फैसले की जितनी निंदा की जाए कम है। मुस्लिम तुष्टिकरण और देश को विभाजित करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। भ्रम, भय और भ्रष्टाचार ही कांग्रेस पार्टी का आधार है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

