Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वपूर्ण पुनर्वास नीति और “नियद नेल्लानार” योजना से प्रभावित होकर 19 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 10 नक्सलियों पर कुल 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 2025 में अब तक 84 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ताइस आत्मसमर्पण के साथ ही वर्ष 2025 में अब तक कुल 84 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा अब तक 137 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 56 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में…
समाधान महाविद्यालय में ‘जीना उत्सवपूर्वक’ कार्यशाला संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-बेमेतरा। बेमेतरा स्थित समाधान महाविद्यालय में दो दिवसीय जीवन विद्या क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन 15 और 16 मार्च 2025 को किया गया। इस सम्मेलन में मूल्य शिक्षा, चेतना विकास, मध्यस्थ-दर्शन और मानवीय जीवन के वास्तविक उद्देश्यों पर गहन चर्चा हुई। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों से आए प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस सम्मेलन में अभिभावक विद्यालय एवं अभ्युदय संस्थान अछोटी, प्रेरणा विद्यालय, मानव तीर्थ किरीतपुर, समाधान महाविद्यालय बेमेतरा, अभिभावक विद्यालय रायपुर, अभिभावक विद्यालय उत्सवपारा (सांकरी, गुण्डरदेही), मानवीय शिक्षा शोध केंद्र (तेंदुवाही, महासमुंद), जागृति सेवा केंद्र (बुलाकी, रायगढ़), समाधान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर द्वारा विभाग के अधीनस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों शिव कुमार देहारी, पुरूषोत्तम साहू एवं मोहन कश्यप को 5 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल के वार्ड ब्वाॅय शिव कुमार देहारी 18 जनवरी 2024, उप स्वास्थ्य केन्द्र सिलकझोड़ी बास्तानार के आरएचओ पुरूषोत्तम साहू 4 मार्च 2017 एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बेड़ाउमरगांव बकावण्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाया जाकर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएं व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्टर/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।वही अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाकाें में लगातार नवीन सुरक्षा कैंपाें के स्थापना से सुरक्षाबलाें के बढते दबाव के फलस्वरूप जिला कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकाें में सक्रिय बारसूर एरिया कमेटी अंतर्गत बारसूर एलओएस कैडर का 1 लाख का ईनामी नक्सली राजमन होड़ी पिता जगदेव होड़ी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेड़मा थाना पुंगारपाल, जिला काेंड़ागांव ने वाय अक्षय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें विभागीय योजनाओं से सम्बंधित मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए आमजनों ने आवेदन प्रस्तुत किए। इस पर कलेक्टर ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी माैजूद रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिल के क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च को मनाने का निर्णय लिया है। समाज की आहूत बैठक आज कालीपुर में हुई। इसमें समाज में शामिल नए परिवारों को सदस्यता दिलवाई गई। भक्त माता कर्मा जयंती शोभायात्रा 25 मार्च को सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से हवन-पूजन, दोपहर 1 बजे से सामाजिक परिचय व अतिथि उद्बोधन व दोपहर 2.30 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गणेशराम साहू, मोहनलाल साहू, लाल बहादुर साहू, मलखान राम सोनवानी, जोहनराम साहू, परमानंद साहू, गोपी साहू, एके साहू,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है, अभी से तापमान 37 डिग्री पहुंच चुका है। रात का तापमान 22 डिग्री के आस-पास चल रहा है। सेमवार को शहर के मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रहा। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। आमतौर पर बस्तर जिले में मार्च के महीने में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब रहता है, लेकिन इस वर्ष मार्च महिने के शुरुआत से ही तापमान 37 डिग्री…
खबर वर्ड न्यूज- दिगंबर प्रसाद तिवारी-महासमुन्द। जिले के ग्राम-पचरी के धरमदास लहरे जो फार्मेसी का स्टूडेन्ट है से डाक्टरी का लायसेंस देने के नाम से बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार शांति बाई पन्ना लाल मल्टी स्पेस्लिटी ई-क्लीनिक ग्राम अठारहगुढी पिथौरा के संचालक भोमेश कुमार यादव द्वारा महासमुन्द जिला क्षेत्र के झोला छाप डाक्टरों को CMSED का फर्जी डिप्लोगा बेचा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम-पचरी, तहसील व जिला-महासमुन्द के फार्मेसी कर रहे युवक धरमलाल लहरे से भोमेश कुमार यादव ने संपर्क कर, उसे डाक्टरी का लायसेंस देने के नाम पर 40,000/- रूपये नगद लेकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में पति ने अपनी पत्नी को खाना बनाने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला लेमरू थानांतर्गत ग्राम डीड़ासराई का है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति सुनाराम मांझी और पत्नी सनमती बाई दोनों ने शराब पी रखी थी। जब सुनाराम ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे आरोपी पति आक्रोशित हो गया और उसने पास में रखे टंगिया से सनमती बाई को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में स्थित कांगेर वैली नेशनल पार्क को यूनेस्को ने कुछ दिनों पहले विश्व धरोहर की अस्थाई सूची में शामिल किया था। उसी कांगेर वैली नेशनल पार्क एरिया में देश का पहला सेल्फहीलिंग के लिए होम स्टे नैचुरोपैथी सेंटर खुलने जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस सेंटर में 10 अलग-अलग पारंपरिक मिट्टी से बने हट बनेंगे, 6 महीने में तैयार होने की संभावना है। इसके अंदर लोगों को बस्तर की जड़ी-बूटियो और प्राचीन उपचार पद्धति से इलाज दिया जायेगा। ये पहला ऐसा हीलिंग सेंटर हाेगा, जिसे होम स्टे…

