खबर वर्ड न्यूज- दिगंबर प्रसाद तिवारी-महासमुन्द। जिले के ग्राम-पचरी के धरमदास लहरे जो फार्मेसी का स्टूडेन्ट है से डाक्टरी का लायसेंस देने के नाम से बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार शांति बाई पन्ना लाल मल्टी स्पेस्लिटी ई-क्लीनिक ग्राम अठारहगुढी पिथौरा के संचालक भोमेश कुमार यादव द्वारा महासमुन्द जिला क्षेत्र के झोला छाप डाक्टरों को CMSED का फर्जी डिप्लोगा बेचा जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्राम-पचरी, तहसील व जिला-महासमुन्द के फार्मेसी कर रहे युवक धरमलाल लहरे से भोमेश कुमार यादव ने संपर्क कर, उसे डाक्टरी का लायसेंस देने के नाम पर 40,000/- रूपये नगद लेकर 2019-2020 सत्र का डिप्लोमा दिया। जिसके कॉलेज का कोई अता-पता नहीं है और डिप्लोमा का कोई मान्यता के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाया।
धरमदास लहरे को जब इस बात का पता चला वो उसने इस संवाददाता को अपनी आपबीती बताया। अब वह थानें में शिकायत करूंगा बोल रहा है। ताकि उक्त फर्जी संस्था के ऊपर उचित कार्यवाही हो सके और भोले-भाले लोग और ठगी का शिकार न हो सके।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

