खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है, अभी से तापमान 37 डिग्री पहुंच चुका है। रात का तापमान 22 डिग्री के आस-पास चल रहा है। सेमवार को शहर के मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रहा। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। आमतौर पर बस्तर जिले में मार्च के महीने में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब रहता है, लेकिन इस वर्ष मार्च महिने के शुरुआत से ही तापमान 37 डिग्री के पार पंहुच गया है,और अब 40 के करीब पहुंचने की तैयारी में अग्रसर है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र कहना है कि मार्च में तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहेगा। बस्तर जिले में मार्च के महीने में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री की जगह 38 डिग्री के पंहुच जाने से लोगाें की बेचैनी बढ़ने लगी है। दिन का तापमान में बढाेतरी से दाेपहर में शहर की सडकें सूनी नजर आने लगी है।
विदित हाे कि बस्तर जिले में स्टील प्लांट के शुरू हाेने एवं जिस तरह से पिछले कुछ सालों में बस्तर में तेजी से वनों की कटाई हुई है, उससे लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है। बस्तर चारो ओर घने वनों से घिरे हाेने से प्रदेश में बस्तर को सबसे कम गर्मी के लिए जाना जाता रहा, लेकिन बीते 2 सालों में जिस तरह से गर्मी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में आने वाले दिनों में बस्तर वासियों का गर्मी से बुरा हाल होना निश्चित है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

