Author: admin

 खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी में दिल दहला देने वाली एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक शराबी पिता ने नशे की हालत में अपने ही तीन साल के मासूम बेटे की टंगिया से बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना 18 मई की रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी 19 मई सुबह आसपास के लोगों को मिली। मृतक बच्चे की पहचान शौर्य मरकाम के रूप में हुई है। ❖ घटना का विवरण: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय मरकाम (उम्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 20 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रभावी काम किए जाएंगे। भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ के मौके पर हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग, राज्य शासन के विभिन्न विभाग तथा विशेषज्ञ जल संरक्षण, इसके उपायों और परिणामों पर मंथन भी करेंगे।

Read More

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिला मुख्यालय मुंगेली में 8.89 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन से पत्रकारों को एक सर्वसुविधायुक्त भवन मिलेगा, जहां वे रचनात्मक कार्य कर सकेंगे।          मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह भवन पत्रकारों की कार्यक्षमता को और सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,…

Read More

लाइसेंस और पंजीयन संबंधी कार्यों में आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने…

Read More

हितग्राही अपने ही मोबाइल से आवेदनों की स्थिति की जांच कर सकते है खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अल्पपोषित माता अधिकांशतः कम वजन वाले शिशुओं को जन्म देती है, जब कुपोषण गर्भाशय में ही शुरू हो जाता है, तो पूरे चक्र में चलता रहता है। उपरोक्त परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसरण में देश के सभी जिलों में 01 जनवरी 2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम से एक नवीन एवं महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 2025 में साफ्टवेयर में आम जन मानस की सुविधाओं हेतु दो नये…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने आज साेमवार काे अपने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर कुल 107 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। लता उसेंडी ने ग्राम देउरबाल में 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम करंडी में 7 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, ग्राम बीजापुर में 10 लाख रुपये से शेड तथा 4 लाख रुपये से 1.5 मीटर लंबी पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बड़े सोहंगा के आश्रित ग्राम बेड़ागांव…

Read More

अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर और दुर्गम ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस इलाके में पहली बार मुख्यमंत्री का आगमन होते ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा। यह इलाका आदिवासी और बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल है और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान…

Read More

बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए काम किया,इसलिए जनता के बीच जा रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जान रहे योजनाओं की हकीकत खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

आजीविका संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बेरला विकासखंड के ग्राम देवरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम सोरला निवासी गंगाराम, पिता सुकालू साहू को मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। यह सहायता गंगाराम की आजीविका को मजबूती देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।गंगाराम ने शासन की इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताया और कहा कि यह जाल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रकार के संसाधनों की उपलब्धता ग्रामीणों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज जिले के बेरला विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल, क्लस्टर ग्राम देवरी में सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें देवरी सहित कुल 12 ग्राम पंचायतेंकृखर्रा, लावातरा, भिलौरी, लेंजवारा, तारालीम, भांड, सोरला, कुम्ही, देवरी, बहेरा, जामगांव और पाहंदा शामिल रहीं।शिविर में कुल 49,758 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से अनुविभाग बेरला से 45,441 और देवरी क्लस्टर से 4,317 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों में से 49,062 आवेदनों का निराकरण…

Read More