खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने आज साेमवार काे अपने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर कुल 107 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। लता उसेंडी ने ग्राम देउरबाल में 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम करंडी में 7 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, ग्राम बीजापुर में 10 लाख रुपये से शेड तथा 4 लाख रुपये से 1.5 मीटर लंबी पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इसके साथ ही बड़े सोहंगा के आश्रित ग्राम बेड़ागांव में 5 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन, अनंतपुर में 3 कार्यों हेतु कुल 11 लाख रुपये जिसमें देवगुड़ी 5 लाख, रंगमंच 2 लाख और संस्कृतिक भवन चार लाख शामिल है। वहीं ग्राम तोरण्डी में 60 लाख रुपये की लागत से गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा हिरावंडी में 5 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक मंच के निर्माण की शुरुआत की गई। ये सभी कार्य कुल 8 पंचायतों में प्रस्तावित हैं और इनकी अनुमानित लागत 107 लाख रुपये है।
इस अवसर पर लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करती रहेंगी। इस दाैरान जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

