Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। आज एक बार फिर EOW की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ करेगी। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को EOW की 2 सदस्यीय टीम ने जेल में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। नक्सलियों को पैसे पहुंचने सहित कुल 12 बिंदुओं पर कवासी से सवाल किए गए। दरअसल, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 16वें दिन प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। आंगनवाड़ी, महतारी वंदन, पालना योजना पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर सकती हैं। वहीं खाद्य विभाग से संबंधित सवालों पर सदन में हंगामा होने के आसार है। ध्यानाकर्षण काल की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष लोक जैव विविधता पंजी और वेटलैंड पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा विधायक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के शराब दुकान के पास लूट के मामले में पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गगन जाटव मध्यप्रदेश निवासी और प्रमोद डहरिया, गुलशन डहरिया राखी थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाडीह के रहने वाले बताये गए है।जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व शराब दुकान के पास एक लूट हुई थी जिसमें प्रार्थी से आरोपियों ने चाकू दिखाकर एक बाइक मोबाइल और नगदी की लूट की थी। इस मामले में अभनपुर थाने में पदस्थ प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देवरी गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची धरसींवा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।बता दें कि महिला का शव सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने शव का निरीक्षण किया। जांच में महिला के शरीर पर रंग के रहस्यमयी निशान पाए गए, जो हत्या की ओर इशारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 1995 बैच के IAS अधिकारी गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। दोनों ही अधिकारी प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने यह आदेश जारी किया है।बता दें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति दिए जाने का नियम है। गौरव द्विवेदी इस वक्त प्रसार भारती में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। वहीं मनिंदर केंद्रीय कृषि विभाग के उपक्रम में हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे | प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला भोरमदेव महोत्सव इस बार अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी की ऐतिहासिक प्रस्तुति से सारे कबीरधाम जिले को भक्तिभाव की अमृतधारा में प्रवाहित करने वाला है । विदित हो कि 26 मार्च को प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी जी अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ अपने लोकप्रिय भजनों की सुरमय धारा भोरमदेव महोत्सव में प्रवाहित करेंगे । कवर्धा विधानसभा के स्थानीय विधायक व राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का कहना है कि बरसों बाद हम फिर से भोरमदेव महोत्सव के गौरव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे । पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी परिवारों के हित एवं उन्हें कृषि और सिंचाई में आ रही समस्याओं को विधानसभा पटल में रखा। उन्होंने बैगा आदिवासी किसानों को जल संकट की वजह से सिंचाई व कृषि कार्य में हो रही समस्या के समाधान एवं पूर्व में उन क्षेत्रों में हुए ट्यूबवेल खनन में अनियमितता के संबंध में भी प्रखरता से मुद्दा उठाते हुए उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अनियमितता की जांच की मांग सदन में की। भावना बोहरा ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है जिसके पूर्व नगर पालिका एक्शन मूड में आ गया है नगर पालिका अब बकायादारो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बकाया प्रीमियम व किराया राशि नही पटाने वाले नवीन बाजार के व्यापारी मंजीत ंिसह पिता गोविंद सिंह की तीन दुकान को सील कर दिया गया है। शेष नवीन बाजार के दुकानदारों को जल्द से जल्द बकाया राशि पटाये जाने हेतु कहा गया है नोटिस व निर्देश के बाद भी बकाया राशि नही पटाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पालिका तैयार है कार्यवाही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामनिर्देशित अभ्यर्थी की मृत्यु दिनांक 08 फरवरी 2025 को हो गई थी। मृत्यु होने के कारण छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 38 के प्रावधानानुसार उक्त वार्ड के पार्षद पद का निर्वाचन रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रत्यादिष्ट कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 पार्षद पद के निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी कर की गई है.जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आज बुधवार काे विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान, बेनूर में हुआ। इस कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, खान-प वाद्ययंत्र, शिल्पकला एवं चित्रकला की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककला, तीज-त्यौहार, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, आभूषण, पारंपरिक गीत-संगीत और नाट्य कला को बढ़ावा देना है। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में नेतानार के कचरा…

