खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। आज एक बार फिर EOW की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ करेगी। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को EOW की 2 सदस्यीय टीम ने जेल में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। नक्सलियों को पैसे पहुंचने सहित कुल 12 बिंदुओं पर कवासी से सवाल किए गए।
दरअसल, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की अनुमति दी थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच में आबकारी घोटाले के पैसों का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। बुधवार को इसी से संबंधित सवाल किए गए।
बता दें कि कवासी लखमा को 15 जनवरी को ED ने गिरफ्तार किया था। दो बार पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के बाद ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड पर रखकर पूछताछ की। 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और फिर 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ाई गई। फिलहाल वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में सुरक्षा कारणों से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। अब EOW की पूछताछ के बाद इस मामले में और नए खुलासे होने की संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

