खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के शराब दुकान के पास लूट के मामले में पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गगन जाटव मध्यप्रदेश निवासी और प्रमोद डहरिया, गुलशन डहरिया राखी थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाडीह के रहने वाले बताये गए है।
जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व शराब दुकान के पास एक लूट हुई थी जिसमें प्रार्थी से आरोपियों ने चाकू दिखाकर एक बाइक मोबाइल और नगदी की लूट की थी। इस मामले में अभनपुर थाने में पदस्थ प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय आरोपी सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से लूट के समान सहित एक और बाइक जब्त हुई है जो की रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपियों के पास से जब्त सामान की कुल कीमत करीब 180000 रुपए बताई गई है। आरोपियों में गगन जाटव मध्यप्रदेश निवासी और प्रमोद डहरिया, गुलशन डहरिया राखी थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाडीह के रहने वाले बताये गए है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

