Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा कि सावित्री बाई फुले जी ने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती फुले का योगदान अविस्मरणीय है। स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर शुष्क दिवस किये जाने की कल घोषणा की थी। इसके परिपालन में आबकारी विभाग ने आज निर्देश जारी किये हैं। उल्लखनीय है कि कल मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके चलते देश भर में और छत्तीसगढ़ में उत्साह का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बघेल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से काम-काज के संबंध मे आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर विभागीय सचिव टोपेश्वर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

सनातन धर्म में अन्य देवताओं से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। बप्पा की भक्ति पूर्वक पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग पूरी आस्था के साथ भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश के कवच को शुभ माना गया है। बप्पा की पूजा करने के साथ-साथ गणेश कवच का पाठ भी करना चाहिए। ।।गणेश कवचम्।।ध्यायेत् सिंहगतं विनायकममुं दिग्बाहुमाद्ये युगे,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। प्रथम शोतोकान स्टाइल कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराते बेल्ट परीक्षा में जिले के 52 बच्चों ने सामुदायिक भवन शनि मंदिर राजकिशोर नगर में परीक्षा दिलाई। इस अवसर पर अतिथियों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर कराते अकादमी के 26 और डीपी महाविद्यालय के 26 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। खिलाड़ियों ने कड़ी परिश्रम से कर कराते बारीकियों को सीखे हैं। इसी का परिणाम है कि छात्र पंच, किक, डाची, कराते, काता, कुमिते टेस्ट देते हुए बेल्ट परीक्षा पास किए। इसमें छात्रों को येलो, आरेंज, ब्राउन और पर्पल बेल्ट के लिए ग्रेडिंग दी गई। अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन…

Read More

नई दिल्ली। शाह रुख खान की फिल्म डंकी के लिए नया साल थोड़ी राहत लेकर आया। बिजनेस के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही डंकी के कलेक्शन में थोड़ी रफ्तार आई। इसके साथ ही फिल्म का बिजनेस भी कुछ आगे बढ़ गया है। जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्में देने के बाद शाह रुख खान की तीसरी फिल्म डंकी, साल 2023 के अंत में रिलीज हुई। हालांकि, बिजनेस में दोनों फिल्में से बेहद पीछे चल रही है। डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 13 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसी ठंड की घर से बाहर निकलने का ही दिल नहीं करता और आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार है। इस तरह की ठंड से अगर आपने खुद को महफूज नहीं रखा, तो न सिर्फ सर्दी-खांसी बल्कि जोड़ों का दर्द, निमोनिया, फ्लू, सांस से जुड़ी बीमारियां, गठिया, लो बीपी जैसी कई समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बच्चों और बूढ़े लोगों को तो और भी ज्यादा केयर की जरूरत होती है। किन चीज़ों का ध्यान रखकर कड़ाके की ठंड में भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार से 32 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग पुलिस मंगलवार को कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन की सघन चेकिंग कर रही थी। मंगलवार की दोपहर जब पुलिस चेकिंग में लगी थी, उसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही अर्टिगा कार OD 02 CM 0852 में कुछ लोग गांजा लेकर आ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय नवा रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग से परिचय कराते हुए उनके दायित्वों की जानकारी दी जाएगी। साय कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर गहनता से चर्चा होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाये जायेंगे। जिन दो योजनाओं पर कैबिनेट गंभीरता से मंथन करेगी उनमे महतारी योजना और गरीबों को 500 रुपये में सिलेंडर योजना प्रमुख हैं। इन दोनों योजनाओं को किस तरह अमलीजामा पहनाया जाए और इसका लाभ किस तरह समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे इस पर मंत्री और अफसरों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। जिसमें टॉप पर रायगढ़ जिला है. कल 2 जनवरी को 27 लोग संक्रमित मिले है। वही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया कि कल 4642 सैम्पलों की जांच हुई। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत है। कल प्रदेश के 9 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। इनमें जिला रायगढ़ से 9, दुर्ग से 5, रायपुर से 4, बस्तर कोरिया एवं बेमेतरा से सत्यवत बालोद,…

Read More