खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। प्रथम शोतोकान स्टाइल कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराते बेल्ट परीक्षा में जिले के 52 बच्चों ने सामुदायिक भवन शनि मंदिर राजकिशोर नगर में परीक्षा दिलाई। इस अवसर पर अतिथियों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर कराते अकादमी के 26 और डीपी महाविद्यालय के 26 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
खिलाड़ियों ने कड़ी परिश्रम से कर कराते बारीकियों को सीखे हैं। इसी का परिणाम है कि छात्र पंच, किक, डाची, कराते, काता, कुमिते टेस्ट देते हुए बेल्ट परीक्षा पास किए। इसमें छात्रों को येलो, आरेंज, ब्राउन और पर्पल बेल्ट के लिए ग्रेडिंग दी गई।
अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ व मुख्य प्रशिक्षक सिंहान सुशील चंद्रा, सिंहान महासचिव कराते एसोसिएट आफ छत्तीसगढ़ अविनाश शेट्टी, मुख्य प्रशिक्षक ठाकुर कर्ण सिंह, प्रतीक सोनी, किरण राव, शिवानी बुधौलिया, संजुक्ता दास, आदित्य गढ़वाल के द्वारा खिलाड़ियों की परीक्षा लिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह, पूर्व योग आयोग सदस्य केशव गोरख ने बच्चों को बेल्ट देकर सम्मानित किया।
बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ी येलो बेल्ट गुनगुन बुधौलिया, नीरज साहू, भगवती साहू, सक्षम साहू, सम्यक, लशेर, अदिति मिश्रा, शुभांशु साहू, भुनेश्वरी साहू, नीलेश्वर साहू, आशू यादव, सौम्या सिंह, आर्या, आरुषि, आरेंज बेल्ट में नव्या सिंह, अनिका कुमारी, मिहिर कुमार, दिव्यांश तिवारी, इच्छा नेताम, शिल्पी बुधौलिया, ग्रीन बेल्ट में प्रिया यादव, काव्या सिंह, मुस्कान यादव, सोमेश्वरी साहू, ब्राउन बेल्ट में शिवानी बुधौलिया, निशा सिंह, ज्योति सिंह आदि ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस अवसर पर दीपक तिवारी, भूषण कुमार, सुखसागर साहू, रंजना झा, लशेर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

