Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने रूपये दोगुना करने का झांसा देकर तीन करोड़ तीन लाख रूपये से अधिक गबन के मामले में फरार तीन आरोपियों जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव और उत्तम यादव को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा लगभग 70 लोगों को एक वर्ष में पैसा डबल करने के नाम पर करोड़ो की उगाही कर पैसा वापस नहीं लौटाने पर प्रर्थियों ने मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव और उत्तम यादव से पूछताछ में बताया कि वर्ष 2021 में सभी लोगों से स्वंय को अभिकर्ता बताकर…

Read More

नई दिल्ली। अभय वर्मा, मीरा चोपड़ा, बरखा बिष्ट और छाया कदम अभिनीत फिल्म सफेद हाल ही में ज़ी5 पर रिलीज़ हुई। संदीप सिंह ने फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण किया। फिल्म में बरखा ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था जिसे किन्नर कहा जाता है। हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि गायक सोनू निगम को फिल्म में राधा का किरदार निभाने की पेशकश की गई थी, और उन्होंने अंततः मना कर दिया? सूत्रों का कहना है कि फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने ट्रांसजेंडर चरित्र राधा की भूमिका निभाने के लिए महान गायक सोनू निगम से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज राजधानी स्थित शासकीय बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का अहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए। मंत्री रजवाड़े ने बालिकागृह की बच्चियों से बात कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामानों को देखा और उनका हौसला बढ़ाया। मंत्री रजवाड़े ने नारी निकेतन और सखी सेंटर पहुंचकर…

Read More

कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर बड़ा फैसला खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। देशभर में कोरोना एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है, छत्तीसगढ़ में भी संक्रमितों के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। वहीं यदि कड़ी में बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रदेश की अदालतों में बिना मास्क व सैनिटाइजर के प्रवेश नहीं मिलेगा। राज्य में बढ़ते हुए कोरोना के केसों को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन अदालत में अनिवार्य कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए हैं। जिसमें सभी पक्षकारों वकीलों कर्मचारियों अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर निवासी भारतीय सेना के जवान अरुण कुमार का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व खाद्य मंत्री ने शोक जताया है। X पर लिखा, सीतापुर के उलकिया गांव के सपूत, भारतीय सेना के जवान अरुण कुमार का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस ने हत्या के संबंध में जो खुलासे किये हैं वह बेहद हैरान करने वाले हैं। पुलिस का दावा हैं कि कत्ल की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बीवी और बीवी के बॉयफ्रेंड ने मिलकर अंजाम दिया था। नाजायज रिश्ते और बेवफाई के चादर में लिपटी यह पूरी वारदात सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले का हैं। पुलिस ने दोनों कातिलों को हिरासत में ले लिया हैं। दोनों के खिलाफ हत्या मामला भी दर्ज कर लिया हैं। दरअसल सूरजपुर पुलिस को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर नवा रायपुर अटल नगर स्थित योजना भवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्य योजना आयोग की समीक्षा बैठक ली. जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सुसंस्कृत पीढ़ी के निर्माण के लिए गर्भ संस्कार जनजागरूकता कार्यक्रम आज गुरूवार को संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार की मीनाक्षी विश्वास और यामिनी साहू ने गर्भ संस्कार का महत्व बताते हुए जागरूक करते हुए बताया कि गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क का 80 प्रतिशत विकास हो जाता है। गर्भस्थ शिशु गर्भ में सुनता है, आवाज, महक, स्वाद आदि के प्रति प्रतिक्रिया भी दर्शाता है, खुशी, दुख, तनाव को भी पहचानता है। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों को अवगत कराया गया कि शारीरिक ही नही मानसिक,सामाजिक आध्यात्मिक दृष्टि से स्वास्थ्य कैसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कुटरू पुलिस के द्वारा तेलीपेंटा मार्ग पर एमसीपी की कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री नक्सली बैनर एवं पर्चा के साथ एक नक्सली मिलिशिया सदस्य दशरू पोडियाम पिता मोगडू पोडिय़ाम निवासी नेडवायापारा गुटटामंगी थाना कुटरू एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया सदस्य के विरूद्ध थाना कुटरू में कार्यवाही उपरान्त आज गुरूवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया, तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा गया।

Read More